चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

मुंबई, 20 अप्रैल (चेतना न्यूज़| देश का विदेशी पूंजी भंडार 20 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.21 अरब डॉलर बढ़कर 426.08 अरब डॉलर हो गया, जो 27,780.3 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 1.20 अरब डॉलर बढ़कर 400.97 अरब डॉलर हो गया, जो 26,146.8 अरब रुपये के बराबर है। बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 21.48 अरब डॉलर रहा, जो 1,397.4 अरब रुपये के बराबर है। इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 66 लाख डॉलर बढ़कर 1.54 करोड़ डॉलर हो गया, जो 100.5 अरब रुपये के बराबर है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 89 लाख डॉलर बढ़कर 2.07 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 135.6 अरब रुपये के बराबर है।


Share News

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 176 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 30 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 176.27 अंकों की
Read More

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 732 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

सेंसेक्स में 732 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

विदेशी मुद्रा भंडार में आई 1.3 अरब डॉलर की कमी

मुंबई, 5 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 28 सितंबर 2018 को समाप्त हुए सप्ताह में 1.26 अरब डॉलर की
Read More

शेयर बाजारों में गिरावट, निफ्टी 11,000 से नीचे लुढ़का (राउंडअप)

मुंबई, 3 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त बिकवाली के दबाव में मंदी का माहौल छाने के
Read More

शेयर बाजार : वैश्विक संकेत तय करेंगे चाल

मुंबई, 16 सितंबर (चेतना न्यूज़)| निवेशकों की नजर अगले सप्ताह वैश्विक संकेतों पर रहेगी, इसके अलावा डॉलर के खिलाफ रुपये
Read More

मानव विकास सूचकांक में भारत ने किया 1 स्थान का सुधार

नई दिल्ली,14 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| देश में जारी असमानताओं के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
Read More

देश का निर्यात अगस्त में 19.21 फीसदी बढ़ा (राउंडअप)

नई दिल्ली, 14 सितंबर (चेतना न्यूज़)| देश से होनेवाले निर्यात में अगस्त में 19.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है, जो कि 27.84 अरब
Read More

रुपये में गिरावट रोकने को आरबीआई के दखल से विदेशी पूंजी भंडार घटा (लीड-1)

मुंबई, 17 अगस्त (चेतना न्यूज़)| डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपये को थामने के लिए देश के केंद्रीय बैंक द्वारा किए
Read More