चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

बेंगलुरू, 25 मई (चेतना न्यूज़)| कर्नाटक में मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के विधानसभा से बहिगर्मन के बीच ध्वनिमत से विश्वासमत हासिल कर लिया। इसके साथ ही यहां एक हफ्ते से चले आ रहे राजनीतिक नाटक का विधिवत पटाक्षेप हो गया। नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष के.आर. रमेश कुमार ने घोषणा की, "विश्वास प्रस्ताव को मतदान के लिए पेश किया गया, जो ध्वनिमत से कुमारस्वामी के पक्ष में रहा।" जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) और कांग्रेस गठबंधन के 116 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में अपना समर्थन दिया। भाजपा के 104 विध्ांायक विश्वासमत से पहले ही सदन से बाहर चले गए। विधानसभा अध्यक्ष इसके बाद स्पीकर के.आर. रमेश कुमार ने प्रस्ताव के लिए मतदान कराया, जिसका समर्थन जेडी-एस के 36, कांग्रेस के 77, बहुजन समाज पार्टी के एक, कर्नाटक प्रज्ञवंता जनता पार्टी के एक और एक निर्दलीय विधायक सहित 116 विधायकों ने ध्वनिमत से नई सरकार को समर्थन दिया। अध्यक्ष रमेश कुमार ने मतदान नहीं किया। कुमारस्वामी ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, "हमारी पार्टी ने लोगों का जनादेश हालांकि हासिल नहीं किया है। मैंने किसानों और लोगों के कल्याण के लिए कांग्रेस का समर्थन लिया है। हम राज्य में अच्छा शासन देने को लेकर आश्वस्त हैं।" मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि गठबंधन सरकार पांच वर्षो तक सत्ता में रहेगी और लोगों की आकांक्षाएं पूरी करेगी। उन्होंने कहा, "हमारा काम गठबंधन सरकार के विधायकों की बैठक के साथ शुक्रवार से ही शुरू हो जाएगा।" वहीं विपक्ष के नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने अपने भावुकतापूर्ण भाषण में कहा, "जेडी-एस और कांग्रेस के बीच गठबंधन अपवित्र और अवसरवादी है। राज्य द्वारा खारिज किए जाने के बाद भी, पार्टियों ने लोगों के जनादेश का अपमान किया है।" पार्टी के विधायकों के सदन से बाहर जाने से पहले उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने जेडी-एस के साथ हाथ मिलाकर अपनी नैतिकता खो दी है।" भाजपा के एक नेता ने चेतना न्यूज़ से कहा, "जेडी-एस और कांग्रेस के बीच अपवित्र गठबंधन के विरोध में हमारे नेता येदियुरप्पा ने सदन को संबोधित करने के बाद अपने 104 विधायकों के साथ सदन से बहिर्गमन कर गए।" कुमारस्वामी को धर्मनिरपेक्ष सरकार चलाने का यह मौका कांग्रेस की पहल पर सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से मिला है। इससे पत्रकार गौरी लंकेश की आत्मा को जरूर शांति मिली होगी। यह एक तरह से देश की पत्रकार बिरादरी की भी जीत है।


Share News

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी अधिवक्ताओं से परिचर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने व्यक्त
Read More

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More