चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

कटक, 26 मई (चेतना न्यूज़)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी एकता पर हमला करते हुए शनिवार को यहां कहा कि भ्रष्ट नेता 'देश को बचाने के लिए नहीं' बल्कि खुद को बचाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। मोदी ने अपनी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "कालाधन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस सरकार की वचनबद्धता की वजह से, भ्रष्टाचार के मामले में जो जमानत पर हैं, वे एक मंच पर साथ आ गए।" वह अप्रत्यक्ष रूप से सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर बाहर होने और कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के नेताओं की एकजुटता पर निशाना साध रहे थे। मोदी ने कहा, "जैसा कि हमने चार वर्ष पहले भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त न करने का वादा किया था, चार पूर्व मुख्यमंत्री जेल के अंदर हैं।" प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह भ्रमित (कंफ्यूज्ड) सरकार के बदले प्रतिबद्ध सरकार है। उन्होंने कहा, "जिस तरह से हमारी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर प्रतिबद्ध है, इसी वजह से दुश्मन अच्छे दोस्त हो गए हैं। देश के लोग उन्हें देख रहे हैं।" मोदी ने कहा, "ये नेता देश के लिए एकसाथ नहीं आए हैं, बल्कि वे लोग खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए एकसाथ आए हैं।" प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश के राष्ट्रपति(रामनाथ कोविंद), उपराष्ट्रपति(एम.वेंकैया नायडू) और प्रधानसेवक(प्रधानमंत्री) तीनों काफी विनम्र और गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं। मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "हमने गरीबी के दिन देखे हैं। और हम मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए थे। वास्तव में, हमने अपने शुरुआती दिनों में चम्मच तक नहीं देखे थे।" प्रधानमंत्री ने कहा कि इन चार वर्षो में जांच एजेंसियों ने 3000 स्थानों पर छापे मारे हैं और 53,000 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित संपत्ति का पता लगाया है। मोदी ने दावा किया कि बेनामी संपत्ति अधिनियम के पारित होने के बाद सरकार ने 35,000 करोड़ रुपये तक की बेनामी संपत्ति जब्त की है।


Share News

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More