चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

इंदौर, 12 जून(चेतना न्यूज़)| संत और आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज (उदय राव देशमुख) ने मंगलवार को यहां अपने खंडवा रोड स्थित आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने तनाव का जिक्र किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक जताया है। इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया, "भय्यूजी महाराज ने अपने आवास पर खुद को गोली मारी, उन्हें उपचार के लिए बॉम्बे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उनका निधन हो गया। खुद को गोली मारने का कारण क्या है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।"

 मिश्रा ने आगे बताया, "भय्यूजी महाराज ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था और सिर में गोली मार ली, बाद में दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। मौके से एक रिवॉल्वर बरामद हुई है, वह किसके नाम पर है, इसकी जांच चल रही है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड मिला है, जिसमें तनाव का जिक्र किया गया है।"

 इंदौर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय कुमार शर्मा ने चेतना न्यूज़ को बताया, "भय्यूजी महाराज का उपचार के दौरान अस्पताल में निधन हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।"

 इंदौर से विधायक रमेश मेंदोला ने बॉम्बे अस्पताल से बाहर निकलते हुए संवाददाताओं से कहा, "हमारे सिर पर से संत और संरक्षक का साया उठ गया, अब वे हमारे बीच नहीं रहे। वजह क्या थी, यह तो जांच में ही पता चलेगा।"

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी, "संत भय्यूजी महाराज को सादर श्रद्धांजलि। देश ने संस्कृति, ज्ञान और सेवा की त्रिवेणी व्यक्तित्व को खो दिया। आपके विचार अनंत काल तक समाज को मानवता की सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।"

 सूत्रों का कहना है कि भय्यूजी महाराज ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मारी। वह अपने खंडवा रोड स्थित सिल्वर स्प्रिंग इलाके के अग्नि एन्क्लेव स्थित अपने मकान की पहली मंजिल पर थे। गोली की आवाज सुनने के बाद उनके आवास में मौजूद लोग उनके कमरे की ओर दौड़े। उन्होंने लहूलुहान भय्यूजी को बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, उपचार चला, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। भय्यूजी महाराज का सभी राजनीतिक दलों में दखल रहा है। उनका कांग्रेस और आरएसएस के लोगों से करीबी रिश्ते हैं। वह समाज के लिए लगातार तरह-तरह के कार्यक्रम चलाते रहे। वेश्याओं के 51 बच्चों को उन्होंने पिता के रूप में अपना नाम दिया था। पहली पत्नी माधवी के निधन के बाद पिछले साल 49 वर्ष की उम्र में उन्होंने गालियर की डॉ. आयुषी के साथ दूसरी शादी की थी। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें 'राज्यमंत्री' का दर्जा दिया था, मगर उन्होंने उसे ठुकरा दिया था।

 भय्यूजी महाराज ने कांग्रेस के शासनकाल में वर्ष 2011 में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर अन्ना हजारे का अनशन खत्म कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से भी उनके अच्छे संबंध थे।


Share News

प्रभु श्री राम जी भूमि को मुक्त करवा कर पूनः श्री राम जी को समर्पित हो : दीपक जोशी

 देवास 23 अप्रैल (चेतना न्यूज) अयोध्या जी में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के आकार लेने के बाद संपूर्ण भारत राममय हो
Read More

मनोज राजानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित

मनोज राजानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित भोपाल 22 अप्रैल (चेतना न्यूज)मप्र सिंधु भवन ट्रस्ट
Read More

मुख्यमंत्री ने देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में किया सभा को संबोधित

विश्व में राम और कृष्ण की धरती से जाना जाता है भारत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाजापुर की भूमि राष्ट्रवादियों के
Read More

भाजपा प्रत्याशी सोलंकी 22अप्रैल सोमवार 10 बजे दाखिल करेंगे अपना नामांकन

भाजपा प्रत्याशी सोलंकी 22अप्रैल सोमवार 10 बजे दाखिल करेंगे अपना नामांकन देवास 21अप्रैल (चेतना न्यूज ) लोकसभा चुनाव
Read More

महावीर जयंति की धूम में संपूर्ण नगर हुआ महावीरमय

देवास। जियो और जिने दो का अमर संदेश देकर दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैन जगत के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर
Read More

शाहिद दिवस की श्रृंखला में स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन

देवास (chetana news) श्री कृष्णजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा
Read More

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी अधिवक्ताओं से परिचर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने व्यक्त
Read More

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More