चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

वाशिंगटन, 15 जून (चेतना न्यूज़)| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चीन से आयातित 50 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं पर 25 फीसदी शुल्क लगा दिया, जिससे व्यापारिक जंग का सूत्रपात हो सकता है। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापारिक हितों को लेकर पिछले दिनों जो जुबानी जंग का सिलसिला शुरू हुआ था वह अब बड़े व्यापार-युद्ध की चेतावनी के रूप में दिखाई दे रहा है। अमेरिकी अखबार 'न्यूयार्क टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने बीजिंग पर बौद्धिक कापीराइट चोरी का आरोप लगाते कहा कि अगर चीन जवाबी कार्रवाई करता है जो वह दोबारा शुल्क लगाएगा। आयात शुल्क 800 प्रकार के उत्पादों पर लगाया जाएगा और यह छह जुलाई से लागू होगा। ट्रंप ने एक बयान में कहा कि अमेरिका उन वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाएगा जो औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी से जुड़ी हैं। इसमें उच्च प्रौद्योगिकी के उद्योगों पर कब्जा जमाने के लिए चीन की 'मेड इन चाइना' 2025 योजना से जुड़ी वस्तुएं भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि आयात शुल्क लगाने का मकसद मुख्य रूप से अमेरिकी प्रौद्योगिकी और बौद्धिक संपदा का चीन को हस्तांतरण होने से रोकना है, जिससे अमेरिकी की नौकरियां बची रहेंगी। ट्रंप ने कहा, "अमेरिका गलत तरीके से अपनी प्रौद्योगिकी और बौद्धिक संपदा को खोना अब बर्दाश्त नहीं कर सकता है।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने मार्च में घोषणा की थी कि वाशिंगटन चीनी वस्तुओं के आयात पर 50 अरब का जुर्माना लगाएगा। ट्रंप ने उस समय कहा, "हमारे साथ बौद्धिक संपदा की चोरी की बड़ी समस्या है।" ट्रंप प्रशासन ने आयात शुल्क के दायरे में चीन से आयातित जिन वस्तुओं को शामिल करने की बात अप्रैल में की थी उनमें फ्लैट स्क्रीन वाले टेलीविजन, मेडिकल उपकरण, विमानों के कल-पुर्जे और सैकड़ों अन्य उत्पाद शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन ने कहा था कि 30 जून तक उत्पादों की संशोधित सूची जारी की जाएगी। चीन ने जब जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी तो ट्रंप ने चीनी वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाकर 100 अरब डॉलर करने की धमकी दी। मई के मध्य में दोनों देशों के बीच दो दौर की बातचीत के बाद उनके बीच व्यापारिक जुबानी जंग में कुछ समय के लिए विराम आया। अमेरिकी खजाना मंत्री स्टीवन मन्यूचिन ने बाद में व्यापार युद्ध विराम की घोषणा की। दस दिन बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका में चीनी निवेश की नई सीमा तय करने के साथ वह आयात शुल्क पर कार्रवाई करेगा। इसी महीने बीजिंग में व्यापार को लेकर नए दौर की बातचीत नाकाम रही।


Share News

खेत से फसल की चोरी करने वाले आरोपीगणो को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 जिला लोक अभियोजन अधिकारी, राजेन्द्र खांडेगर एवं एडीपीओ मधुलिका मेव सहायक मीडिया सेल
Read More

सम्भल के मदरसे में खेली जाती है फूलों की होली : कार्यक्रम में शामिल होंगे कृपाशंकर बिश्नोई

sex shop सम्भल 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 देश मे छोटी-छोटी बातों पर अक्सर साम्प्रदायिक विवाद और बवाल होते रहते हैं । लेकिन
Read More

गायकवाड़ को किया इन्दौर भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित

देवास 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिंदी
Read More

बागली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

देवास 28 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बागली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 17 यूनिट रक्त दानदाताओं ने दिया बागली
Read More

नादान साली के साथ अवैध संबंध बनाने वाले जीजा को न्यायालय ने दिया 15 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास 28 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 (पैरवीकर्ता अधिकारी-राजेन्द्र खाण्डेगर, विषेष लोक अभियोजन देवास) उप संचालक (अभियोजन)
Read More

बेहरी दुग्ध सहकारी संस्था में बोनस वितरण कार्यक्रम के तहत दूध संग्रह ग्राहकों को बोनस दिया

देवास 12 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बेहरी बेहरी दुग्ध सहकारी समिति द्वारा मंगलवार को संस्था के अध्यक्ष महेंद्र दांगी ,
Read More

एक दिवसीय वन विभाग कर्मचारियों की वन विकास आधारित कार्यशाला का आयोजन

देवास 12 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बागली स्थानी जनपद परिसर हाल में एक दिवसी मध्यप्रदेश शासन वन विकास उद्देश्य को लेकर
Read More

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई भारत की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई भारत की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने तंजानिया 28 अक्टूबर【
Read More

सीईओ के मौत के साथ ही 14.5 करोड़ डॉलर का पासवर्ड चला गया

टोरंटो, 7 फरवरी (चेतना न्यूज़)| कनाडा के उद्यमी गेराल्ड कॉटन की भारत के एक अस्पताल में मौत हो गई, जिससे उनके हजारों
Read More