चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

अर्जुन अवार्डी कोच कृपाशंकर बिश्नोई की कलम से

मेरठ शहर को ही क्यों चुना गया प्रथम 15 वर्षीय राष्ट्रीय कुश्ती चेम्पियनशिप के लिए ?

 

मेरठ 16 जून 【चेतना न्यूज़】 दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा रहता है । शुरुआत अच्छी तो सब अच्छा होता है यह कहना है भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा के वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह का | भारतीय कुश्ती संघ द्वारा पश्चिमी उप्र के मेरठ में भारत की पहली अंडर-15 वर्ग की ग्रीकोरोमन व फ्री-स्टाईल कुश्ती प्रतियोगिता कराने का मकसद सामने आया है | प्रतियोगिता 15 से 17 जून तक चौ. चरण सिंह विवि में आयोजित की जा रही है | प्रतियोगिता के लिए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मेरठ शहर को ही क्यों चुना गया है इस पर उन्होंने कहा की मेरठ क्रांतिकारियों का शहर है | क्रान्ति की शुरुवात '10 मई 1857' की संध्या को मेरठ की इसी धरती से प्रथम बार शुरू की गई थी | उन्होंने कहा मेरठ में 1857 का भारतीय विद्रोह, जिसे प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सिपाही विद्रोह और भारतीय विद्रोह के नाम से भी जाना जाता है | प्रथम क्रांतिकारियों की इसी धरती से प्रेरित होकर, मेरठ में प्रथम 15 वर्षीय छोटे बच्चो की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू करवाने का फ़ैसला किया गया है | क्रान्ति की शुरूआत करने वाले अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर को समर्पित है यह राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता | इसी क्रातिकारी सोच से प्रेरित होकर भारतीय कुश्ती संघ ने प्रतियोगिता के लिए मेरठ शहर का चयन किया है बृजभूषण शरण सिंह ने कहा की छोटे बच्चो की प्रतियोगिता करने के पीछे भारतीय कुश्ती संघ का मकसद यह है की प्रतियोगिता के माध्यम से छोटे बच्चों को मैट पर अन्तरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार खेलने के लिए ज्यादा से ज्यादा मंच मिले, ताकि यही भारतीय बच्चे आगे चलकर भारत के लिए ओलम्पिक पदक जीत सकें । क्युकी हमने यह महसूस किया है की पूरे देश में छोटे बच्चों की बहुत कम कुश्ती प्रतियोगिताएं होती है । यह प्रतियोगिता भारत के कुश्ती जगत में बच्चों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और यही बच्चे आगे चलकर केडेट, जूनियर और फिर सीनियर में अच्छा प्रदर्शन कर देश के लिए ज्यादा से ज्यादा पदक जीतेगे |


Share News

कराते एसोसिएशन ऑफ देवास की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, विक्रमसिंह पवार बने अध्यक्ष

देवास18 मार्च( चेतना न्यूज) कराते एसोसिएशन ऑफ देवास के सर्वसम्मति से विक्रम सिंह पवार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Read More

फायनल मुकाबले में पुलिस एकादश ने सीए को हराया पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने दी ट्राफी

फायनल में पुलिस का धमाकेदार प्रदर्शन, ट्राफी पर किया कब्जा फायनल मुकाबले में पुलिस एकादश ने सीए को हराया पुलिस
Read More

क्रिकेट रोचक मुकाबले में जीती टीम पत्रकार इलेवन

क्रिकेट रोचक मुकाबले में जीती टीम पत्रकार इलेवन - पुलिस और पत्रकार इलेवन के बीच हुआ मैत्री मुकाबला - पुलिस कप्तान
Read More

अंतिम पंघाल ओलंपिक क्वालीफाई करने से सिर्फ एक कदम दूर : कृपाशंकर विश्नोई

कृपाशंकर विश्नोई: बधाई भारत की अंतिम पंघाल सीरियल विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई अंतिम
Read More

दिग्गज पहलवान कृपाशंकर ऐशियाई खेल कुश्ती के लिए विशेषज्ञ कमेंटेटर के रूप में सोनी टीवी से जुड़ेंगे

मुंबई 15 सितम्बर (चेतना न्यूज़ ) इस वर्ष हांगझोऊ मैं होने वाले एशियाई खेलों का 19वां संस्करण है, और इसकी मेजबानी चीन
Read More

कुश्ती कोच अनुप मलिक विदेश में देंगे ट्रेनिंग

कुश्ती कोच अनुप मलिक विदेश में देंगे ट्रेनिंग SAI के फॉरेन एक्सपोजर टूर के लिए पूरे भारत से 19 पहलवानों का चयन नई
Read More

चेतना न्यूज़ बर्थडे विशेष

देवास - 01/08/2023 【चेतना न्यूज़】-- रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सचिव श्री प्रेम चंद लोचब जी को जन्मदिन की बहुत बहुत
Read More

भारत की अश्वनी बिश्नोई ने जॉर्डन में चल रही U15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

भारत की अश्वनी बिश्नोई ने जॉर्डन में चल रही U15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता देवास 14 जुलाई 【चेतना
Read More

13वीं पुण्यतिथि पर कुश्ती गुरु चन्दगीराम जी को दी श्रद्धांजलि

13वीं पुण्यतिथि पर कुश्ती गुरु चन्दगीराम जी को दी श्रद्धांजलि नई दिल्ली 29 【चेतना न्यूज़】गुरुवार यमुना किनारे,
Read More