चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

पुणे, 20 जून (चेतना न्यूज़)| आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अध्यक्ष व प्रबंधन निदेशक (सीएमडी) रवींद्र पी. मराठे को 3,000 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि रवींद्र पी. मराठे ने फर्जी तरीके से पुणे के डीएसके समूह को 3,000 करोड़ रुपये का कर्ज प्रदान किया था। ईओडब्ल्यू ने बैंक के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र के. गुप्ता, अहमदाबाद से जोनल प्रबंधक नित्यानंद देशपांडे और जयपुर से पूर्व सीएमडी सुशील महनोत को भी गिरफ्तार किया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुख्यालय पुणे में है और यह भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शुमार है। पुलिस ने बताया कि डीएस कुलकर्णी समूह के दो अधिकारी चार्टर्ड अकाउंटेट सुनील घटपांडे और उपाध्यक्ष (इंजीनियिरिंग) राजीव नेवास्कर को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है। मराठे को फर्जी कंपनियों को कर्ज की भारी रकम मंजूर करने के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, बैंक के कार्यकारी अधिकारियों ने ने डीएसके समूह की मिलीभगत से फजीवाड़े को अंजाम दिया और कर्ज के रूप में बैंक से पैसे निकाले। गिरफ्तार सभी आरोपियों पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के विभिन्न प्रावधानों और धोखाधड़ी, ठगी, आपराधिक साजिश और विश्वासघात की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुणे स्थित समूह के मालिक डीएस कुलकर्णी और उनकी पत्नी हेमंती को 4,000 निवेशकों से 1,150 करोड़ रुपये की ठगी करने और करीब 2,900 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज के फर्जीवाड़े के आरोप में फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।


Share News

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखना

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद - ढोल धमाके के साथ वार्ड क्र. 28, 29 में किया हर
Read More

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी - विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देववासिनी के पांडाल में
Read More