चेतना न्यूज़

  खबरों का सच


टोक्यो, 8 जुलाई (चेतना न्यूज़)| जापान में गुरुवार से हो रही मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जापान के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके ने रविवार को बताया कि 78 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं और कम से कम 57 लोग लापता हैं।

एनएचके ने कहा, "78 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 35 लोग भारी बारिश और भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित हिरोशिमा प्रांत और 20 लोग एहाइम प्रांत से हैं। जबकि पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जापान के फुकुओका, क्योटो, ओकायामा, गिफू, कोचि, शिगा, ह्योगो और यामागुची प्रांतों से भी लोगों के मरने की खबरें मिली हैं।"

पुलिस, अग्निशमन दल, आत्मरक्षा बल और जापानी तटरक्षक के लगभग 54,000 जवान भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन और बाढ़ में फंसे लोगों की तलाश करने और उन्हें बचाने में जुटे हुए हैं।

रविवार शाम तक 15 प्रांतों के 25 लाख लोग अभी भी सुरक्षित स्थानों की ओर निकल रहे थे।

जापान के भूमि, बुनियादी ढांचा, परिवहन और पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, रिकार्ड तोड़ बारिश से जापान के 47 में से 28 प्रांतों में 201 स्थानों पर भूस्खलन जैसी भौगोलिक आपदाएं घटी हैं।

जापान मौसम एजेंसी (जेएमए) ने रविवार को बताया कि एक सक्रिय मौसमी बारिश के रुख के कारण जापान के सबसे पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है।

एजेंसी ने जापान के किंकी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़, भूस्खलन, बिजली कड़कने और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। इस प्रांत में क्योटो, ह्योगो और ओसाका प्रांत आते हैं।


Share News

खेत से फसल की चोरी करने वाले आरोपीगणो को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 जिला लोक अभियोजन अधिकारी, राजेन्द्र खांडेगर एवं एडीपीओ मधुलिका मेव सहायक मीडिया सेल
Read More

सम्भल के मदरसे में खेली जाती है फूलों की होली : कार्यक्रम में शामिल होंगे कृपाशंकर बिश्नोई

sex shop सम्भल 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 देश मे छोटी-छोटी बातों पर अक्सर साम्प्रदायिक विवाद और बवाल होते रहते हैं । लेकिन
Read More

गायकवाड़ को किया इन्दौर भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित

देवास 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिंदी
Read More

बागली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

देवास 28 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बागली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 17 यूनिट रक्त दानदाताओं ने दिया बागली
Read More

नादान साली के साथ अवैध संबंध बनाने वाले जीजा को न्यायालय ने दिया 15 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास 28 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 (पैरवीकर्ता अधिकारी-राजेन्द्र खाण्डेगर, विषेष लोक अभियोजन देवास) उप संचालक (अभियोजन)
Read More

बेहरी दुग्ध सहकारी संस्था में बोनस वितरण कार्यक्रम के तहत दूध संग्रह ग्राहकों को बोनस दिया

देवास 12 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बेहरी बेहरी दुग्ध सहकारी समिति द्वारा मंगलवार को संस्था के अध्यक्ष महेंद्र दांगी ,
Read More

एक दिवसीय वन विभाग कर्मचारियों की वन विकास आधारित कार्यशाला का आयोजन

देवास 12 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बागली स्थानी जनपद परिसर हाल में एक दिवसी मध्यप्रदेश शासन वन विकास उद्देश्य को लेकर
Read More

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई भारत की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई भारत की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने तंजानिया 28 अक्टूबर【
Read More

सीईओ के मौत के साथ ही 14.5 करोड़ डॉलर का पासवर्ड चला गया

टोरंटो, 7 फरवरी (चेतना न्यूज़)| कनाडा के उद्यमी गेराल्ड कॉटन की भारत के एक अस्पताल में मौत हो गई, जिससे उनके हजारों
Read More