चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

मुंबई, 19 जुलाई (chetnanews)| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार को 36 साल की हो गईं। बरेली जैसे छोटे से शहर में पली-बढ़ी प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। 

प्रियंका ने जन्मदिन के खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक प्लेट की तस्वीर साझा की, जिस पर डेजर्ट के साथ ही चॉकलेट से 'हैप्पी बर्थडे प्रिंयका' लिखा हुआ है। 

अमेरिकी शो 'क्वांटिको' से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शोहरत हासिल करने वाली प्रियंका ने 'इजन्ट इट रोमांटिक' की शूटिंग पूरी की है, जिसमें लिएम हेम्सवर्थ और रेबेल विल्सन भी हैं। फिल्म 2019 में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। 

भारत में पूर्व विश्व सुंदरी सलमान खान अभिनीत आगामी फिल्म 'भारत' और शोनाली बोस निर्देशित 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। 

बॉलीवुड हस्तियों ने कुछ इस अंदाज में प्रियंका को जन्मदिन की बधाई दी : 

शंकर महादेवन : प्रिय प्रियंका, जन्मदिन की बधाई। आप पर बहुत गर्व है कि आप इतनी दूर तक पहुंची हैं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और चमक बिखेर रही हैं। हमारी 'देसी गर्ल' जैसा कोई नहीं। आप हमारे युवाओं को ऐसे ही प्रेरित करते रहें..आपके लिए किसी चीज की नहीं लेकिन सर्वश्रेष्ठ की कामना। 

अनिल कपूर : जन्मदिन की बधाई प्रियंका चोपड़ा। हर जगह पुरानी धारणाओं को तोड़कर आपको बढ़ते देखना एक अविश्वसनीय बात है। आपके लिए और ज्यादा रोमांचक चीजों और जीत की कामना। ढेर सारा प्यार। 

माधुरी दीक्षित नेने : वैश्विक स्तर पर छा जाने का लक्ष्य रखने वाली एक छोटे शहर की लड़की। आप कई युवा लड़कियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं प्रियंका चोपड़ा। मुझे आप पर बहुत गर्व है। आपको जन्मदिन की बधाई और साल सफलताओं, खुशियों व प्रसन्नता से भरपूर हो। 

अली अब्बास जफर : जन्मदिन मुबारक प्रियंका चोपड़ा, ईश्वर इस साल आपको सभी खुशियां, प्रेम और सबसे खूबसूरत मुस्कुराहट देने के साथ कृपा बनाए रखें। ढेर सारा प्यार।

रितेश देशमुख : प्रिय प्रियंका, आपको जन्मदिन मुबारक हो। आप हमेशा चमकता सितारा बने रहें और दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करते रहें। 

सोफी चौधरी : उस लड़की को जन्मदिन मुबारक हो जो सफलता हासिल करती जा रही है, प्रेरित करती जा रही है और हर बाधा को पार करती जा रही है। आपको प्यार प्रियंका। आप कमाल से भी परे हैं। आपके लिए साल शानदार साबित हो।

डायना पेंटी : उस महिला को जन्मदिन मुबारक जो अपने बलबूते खुद को साबित कर सकती है। आशा करती हूं कि यह साल आपके लिए बड़ा और उज्‍जवल हो। 

ईशा गुप्ता : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई। खुशी और प्यार फैलाना कभी न रोकें, आप प्यार हैं।

अमृता खानविलकर : जन्मदिन की बधाई प्रियंका चोपड़ा। सच में आपके जैसा कोई नहीं है..आप प्रेरित करती हैं। आपके जोश, उपलब्धियों और जैसी आप हैं, उसे सलाम। हमेशा सौभाग्यशाली रहें और प्रेरित करते रहें। 


Share News

मैं सबको बेनकाब कर दूंगी : कंगना

मुंबई, 9 फरवरी (chetnanews)| फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' की सफलता के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि इस फिल्म
Read More

बेटी को चुनाव का अधिकार है : रहमान

मुंबई, 9 फरवरी (chetnanews) ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने अपनी बेटी के एक समारोह में नकाब पहनने को लेकर ट्रोलर्स को
Read More

घर के काम में पुरुषों का हाथ बंटाना कुछ अनोखा नहीं : पत्रलेखा

मुंबई, 9 फरवरी (chetnanews)| अभिनेत्री पत्रलेखा का कहना है कि पुरुषों का घर के कामों में हाथ बंटाना कोई अनोखी बात नहीं है।
Read More

मैं साधारण कलाकार हूं : अमिताभ बच्चन

मुंबई, 9 फरवरी (chetnanews)| दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्हें उस वक्त थोड़ी शर्म सी आई थी जब उन्हें 'स्टार
Read More

मेरा रिश्ता काम के साथ : कार्तिक आर्यन

मुंबई, 9 फरवरी (chetnanews)| अभिनेता कार्तिक आर्यन की बॉलीवुड में और बॉलीवुड से बाहर बहुत सारी महिला प्रशंसक हैं, और उनके
Read More

गानों को आइटम सॉन्ग का टैग नहीं देना चाहिए : मलाइका

मुंबई, 8 फरवरी (chetnanews)| अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा का कहना है कि बॉलीवुड गानों को आइटम सॉन्ग के रूप में वर्णित नहीं
Read More

ड्वेन जॉनसन ने ऑस्कर 2019 की मेजबानी न करने की वजह बताई

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (chetna)| अभिनेता ड्वेन जॉनसन का कहना है कि उन्हें इस साल ऑस्कर की मेजबानी के लिए संपर्क किया गया
Read More

विधु विनोद चोपड़ा 'एक लड़की..' गाने को फिर से बनाने को तैयार नहीं थे : संगीतकार

मुंबई, 8 फरवरी (chetnanews)| सोनम कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' ना केवल एलजीबीटीक्यू समुदाय
Read More

सोनू सूद ने दिवंगत पिता के लिए लिखा भावुक पोस्ट

मुंबई, 8 फरवरी (chetnanews)| अभिनेता सोनू सूद ने अपने पिता शक्ति सूद की दूसरी पुण्यतिथि पर एक भावुक पोस्ट लिखा और दूसरों
Read More