चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

देवास 7 अगस्त 【चेतना न्यूज़ 】भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का एकमात्र कार्यकर्ता आधारित दल है। हमारा कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी है। कुशाभाउ ठाकरे, राजमाता, प्यारेलाल खंडेलवाल जैसे अनेक कार्यकर्ताओ की एक लंबी श्रंखला के त्याग और तपस्या के बूते हम आज इस स्थान पर पहुँचे है। यह कार्यकर्ताओ का परिश्रम और मेहनत ही है जिसके कारण आज केंद्र और प्रदेश सहित देश के सबसे अधिक राज्यों में हमारी सरकार है। जैसा की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का कथन है कि अभी ये  हमारा श्रेष्ठ नही है, सर्वश्रेष्ठ तब होगा जब तक पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्य में हमारी सरकार बन जाती। उन्होंने कहा कि हम एक विचार के लिए राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। हमारे यहां दायित्वों का बदलाव होना एक प्रक्रिया है।  भारतीय जनता पार्टी में दायित्व भले ही बदलते है पर जो नही बदलता वह हमारा विचार है।  आजादी के बाद कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन कांग्रेस ने गरीबी हटाने का सिर्फ नारा दिया पर गरीबी हटाने के लिए कोई ठोस काम नही किया। गरीब का सपना होता है कि उसका एक घर हो लेकिन कांग्रेस ने गरीब के घर का सपना कभी पुरा नही किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इन 4 वर्षो में प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिये पूरा किया है। आने वाले 4 वर्षों में हर गरीब को पक्का मकान मिलेगा। एकात्म मानव दर्शन से निकले अंत्योदय का मूलमंत्र मध्यप्रदेश ही नही देश के 19 राज्यों में साकार हो रहा है। हम गरीबों के लिए हमारी सरकारें काम कर रही है।     उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का केंद्र बिंदु गरीब और पिछड़ा हुआ वह व्यक्ति है जो समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जवला योजना से भारत की ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता की। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की अनेक योजनाओं से गांव, गरीब और किसान की चिंता की। मध्यप्रदेश सरकार श्रवण कुमार बनकर प्रदेश के वृद्ध जनों को तीर्थ दर्शन करवा रही हैं। यही हमारा अंत्योदय का मार्ग है। राकेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जो विजय यात्रा निकली है, उसे कार्यकर्ता आगे लेजाएँगे। यह चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। बीते 4 वर्षो में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान बड़ा है। और यही कारण है कि दुनिया की ऐसी अनेक ताकते जो यह नही चाहती कि श्रीमोदी फिर प्रधानमंत्री बने। षडयंत्रकारी ऐसी ताकते पुरजोर कोशिश करेगी कि माहौल खराब हो। जाती धर्म के नाम पर बाँटने की कोशिश होगी। हमें सतर्क होने की आवश्यकता है। 2019 को जीतने के लिए 2018 विधानसभा चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि हम एक दूसरे कार्यकर्ता अगर हाथ पकड़ ले तो देश और दुनिया की कोई भी ताकत भाजपा की विजयी यात्रा नही रोक सकती। यह बात प्रदेशध्यक्ष श्री सिंह ने अपने जिला प्रवास कार्यक्रम के तहत देवास में जिला बैठक को संबोधित करते हुए कही। जिला बैठक का शुभारंभ श्री सिंह , ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। बैठक कि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर पाटीदार ने की बैठक मे मुख्य रूप से सम्भागिय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, संगठन प्रभारी विरेन्द्र कावडिया, स्कुल शिक्षा मंत्री दीपक जोशी, विधायक गायत्री राजे पवार, राजेन्द्र वर्मा, आषिष शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, महापौर सुभाष शर्मा, पा.पु.नि. अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, खादी ग्राम उघोग निगम अध्यक्ष सुरेश आर्य, गौ संवर्धन बोर्ड उपाध्यक्ष नारायण व्यास सहित भाजपा प्रदेश कार्यसमिती सदस्य, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ एंव प्रकल्प व विभाग के जिला संयोजक एंव जिला स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित थै। जिला स्तरीय बैठक के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा वार कार्यकर्ताओ से चर्चा कि । बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री फुलसिंह चावडा ने किया एंव आभार जिला महामंत्री नरेन्द्र चैधरी ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता शम्भू अग्रवाल ने दी।                               


Share News

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी अधिवक्ताओं से परिचर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने व्यक्त
Read More

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More