चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

वेंकटचारी जगन्नाथन चेन्नई, 15 अगस्त (चेतना न्यूज़)| भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी पहली बार किसी भारतीय अंतरिक्ष यात्री को सात दिनों के लिए अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रही है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने बुधवार को कहा कि यह अभियान इसरो के मानव मिशन 2022 का हिस्सा है और अंतरिक्ष यात्री के इस प्रयाण पर 10,000 करोड़ रुपये से भी कम खर्च होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए चार साल का समय दिया है। सिवन ने चेतना न्यूज़ से बातचीत में कहा, "हमारी योजना है कि मानव (अंतरिक्षयात्री) सात दिनों तक अंतरिक्ष में रहे, उससे कम नहीं।" इसरो प्रमुख ने कहा, "वह धरती से 300-400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्षयान में रहेंगे।" उन्होंने बताया कि मानव मिशन में इस्तेमाल किया जाने वाला रॉकेट जियोसिन्क्रोमस सैटेलाइट लांच व्हीकल मार्क-3 (जीएसएलवी-एमके-3) होगा। उन्होंने कहा कि मानव अंतरिक्ष अभियान के हिस्से के रूप में पहला मानवरहित उड़ान संचालित करने में अभी दो साल लगेगा। सिवन ने कहा, "वास्तविक मानव मिशन से पहले दो मानव रहित अंतरिक्ष अभियान होंगे।" स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में हमारे कुछ सपने हैं। हमारे वैज्ञानिकों ने कुछ सपने देखे हैं। यह घोषणा करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है कि स्वतंत्रता के 75वें साल यानी 2022 तक हम मानव को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बना रहे हैं।" मोदी ने कहा, "हम 2022 तक या उससे पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजेंगे।" मानव अंतरिक्ष अभियान से पहले अंतरिक्ष यान में पशु को पहली बार भेजने के बारे में पूछे जाने पर सिवन ने कहा कि इसपर अभी विचार-विमर्श किया जाएगा। मोदी द्वारा तय लक्ष्य और इस दिशा में इसरो द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर सिवन ने कहा, "हमें परियोजना के लिए औपचारिक मंजूरी लेनी होगी। मानव मिशन परियोजना पर 10,000 करोड़ रुपये से भी कम खर्च होगा।" उन्होंने कहा, "हम कुछ प्रौद्योगिकी विकसित करने की प्रक्रिया में हैं और कुछ पहले ही विकसित हो चुकी है। हमारी परिकल्पना है कि सब कुछ भारत में ही विकसित किया जाए।" सिवन के अनुसार, इसरो ने पहले ही क्रू मॉड्यूल और स्केप सिस्टम का परीक्षण कर लिया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान में उड़ान भरने वाले अंतरिक्ष यात्री का चयन भारतीय वायुसेना द्वारा किया जाएगा और उनको स्पेसलाइट का प्रशिक्षण विदेशों में दिया जाएगा। सिवन ने कहा कि प्रस्तावित मानव अंतरिक्ष यात्रा अभियान के लिए नियंत्रण केंद्रों जैसी कुछ जरूरी बुनियादी सुविधाएं तैयार करने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि मोदी की घोषणा एक बड़ी शुरुआत है और इससे पूरे देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र को लाभ मिलेगा। अब तक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ने अंतरिक्ष में मानव को भेजा है।


Share News

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी अधिवक्ताओं से परिचर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने व्यक्त
Read More

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More