चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

मॉस्को, 2 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| रूस में राष्ट्रीय पेंशन की उम्र बढ़ाने की सरकार की योजना के खिलाफ रविवार को देशभर में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन रूस की कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य वामपंथी संगठनों के आह्वान पर किया गया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विरोध प्रदर्शन को समाप्त करने की कोशिश में बुधवार को सुधार पर अपने रुख को नरम किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सेवानिवृत्ति उम्र 55 से 60 की जाएगी, 63 नहीं। जबकि पुरुषों के लिए 60 से 65 की जाएगी। कम्युनिस्ट पार्टी के नेता जेनाडी जियुगनोव ने रैली में कहा कि "सरकार में विश्वास नहीं रह गया है और यदि उन्होंने सुधारों को मंजूरी दी तो यह विश्वास और घट जाएगा।" उन्होंने सरकार को 'नरभक्षी' करार दिया। रूस के निचले सदन, स्टेट ड्यूमा ने इन बदलावों को मंजूरी दे दी है, लेकिन इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन भड़क उठा है। मत सर्वेक्षण में पता चला है कि लगभग 90 प्रतिशत रूसी नागरिक सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाने के खिलाफ हैं। मॉस्को पुलिस के अनुसार, विरोध प्रदर्शन में लगभग 6,000 लोग शामिल थे, जबकि आयोजकों ने लगभग 100,000 लोगों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है।


Share News

खेत से फसल की चोरी करने वाले आरोपीगणो को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 जिला लोक अभियोजन अधिकारी, राजेन्द्र खांडेगर एवं एडीपीओ मधुलिका मेव सहायक मीडिया सेल
Read More

सम्भल के मदरसे में खेली जाती है फूलों की होली : कार्यक्रम में शामिल होंगे कृपाशंकर बिश्नोई

sex shop सम्भल 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 देश मे छोटी-छोटी बातों पर अक्सर साम्प्रदायिक विवाद और बवाल होते रहते हैं । लेकिन
Read More

गायकवाड़ को किया इन्दौर भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित

देवास 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिंदी
Read More

बागली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

देवास 28 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बागली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 17 यूनिट रक्त दानदाताओं ने दिया बागली
Read More

नादान साली के साथ अवैध संबंध बनाने वाले जीजा को न्यायालय ने दिया 15 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास 28 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 (पैरवीकर्ता अधिकारी-राजेन्द्र खाण्डेगर, विषेष लोक अभियोजन देवास) उप संचालक (अभियोजन)
Read More

बेहरी दुग्ध सहकारी संस्था में बोनस वितरण कार्यक्रम के तहत दूध संग्रह ग्राहकों को बोनस दिया

देवास 12 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बेहरी बेहरी दुग्ध सहकारी समिति द्वारा मंगलवार को संस्था के अध्यक्ष महेंद्र दांगी ,
Read More

एक दिवसीय वन विभाग कर्मचारियों की वन विकास आधारित कार्यशाला का आयोजन

देवास 12 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बागली स्थानी जनपद परिसर हाल में एक दिवसी मध्यप्रदेश शासन वन विकास उद्देश्य को लेकर
Read More

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई भारत की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई भारत की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने तंजानिया 28 अक्टूबर【
Read More

सीईओ के मौत के साथ ही 14.5 करोड़ डॉलर का पासवर्ड चला गया

टोरंटो, 7 फरवरी (चेतना न्यूज़)| कनाडा के उद्यमी गेराल्ड कॉटन की भारत के एक अस्पताल में मौत हो गई, जिससे उनके हजारों
Read More