चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

टोक्यो, 4 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| जापान के तोकुशिमा में मंगलवार अपराह्न् 25 साल में सबसे शक्तिशाली तूफान जेबी ने दस्तक दे दी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तूफान के चलते बड़े पैमाने पर परिवहन सेवाएं प्रभावति हुई हैं, जिसके कारण उड़ानों और रेल सेवाओं को रद्द करना पड़ा है। घरेलू विमानन कंपनियों ने 600 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसमें जापान की दो बड़ी विमानन कंपनियों ऑल निप्पन एयरवेज कंपनी लिमिटेड और जापान एयरलाइंस कंपनी ने क्रमश: 289 और 180 उड़ानें रद्द की हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा है कि तूफान जेबी के चलते हवाएं 216 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं। मंगलवार को एजेंसी ने पूर्वी और पश्चिमी जापान दोनों क्षेत्रों में भारी बारिश होने और शक्तिशाली तेज हवाओं के चलने की चेतावनी दी है और लोगों से बाढ़ संभावित जगहों और भूस्खलन संभावित जगहों पर सावधानी बरतने का आग्रह किया है। एजेंसी ने कहा है कि तूफान के जापान सागर से गुजरने और उत्तर दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। आपातकालीन प्रेस ब्रीफिंग में सोमवार को जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि एजेंसी ने तूफान को बेहद शक्तिशाली माना है। 1993 के बाद से जापान में दस्तक देने वाला यह सबसे शक्तिशाली तूफान होगा। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि टोकाइडो शिंकनसेन और सान्यो शिंकनसेन बुलेट ट्रेन लाइनों को रेलवे ऑपरेटरों द्वारा बंद कर दिया गया है और प्रमुख राजमार्गो के कुछ हिस्सों को भी बंद कर दिया गया है। जेएमए के मुताबिक, 24 घंटों की अवधि में बुधवार सुबह छह बजे तक (जापानी समयानुसार) मध्य जापान में 500 मिलीमंीटर और पश्चिमी जापान में 400 मिलीमीटर बारिश होने की आशंका है।


Share News

5555

hgjgjg gjgjgh

दिल्ली की वायु गुणवत्ता गिरी

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| दिल्ली और आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर बुधवार को नीचे गिर गया।
Read More

आंध्र प्रदेश में तूफान तितली से 8 लोगों की मौत

विशाखापत्तनम, 11 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| चक्रवाती तूफान तितली ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के उत्तर के तटीय इलाकों
Read More

जावा में भूकंप से 3 मरे, पापुआ न्यू गिनी में भी 7.0 तीव्रता के झटके (लीड-1)

कैनबरा, 11 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में गुरुवार को भूकंप के दो बड़े झटके आए। जावा में
Read More

चक्रवाती तूफान तितली : बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता, 10 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को अगले चार दिनों में चक्रवाती तूफान की
Read More

तूफान जेबी जापान पहुंचा, 7 मरे, 200 घायल (लीड-2)

टोक्यो, 4 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| जापान के तोकुशिमा में मंगलवार अपराह्न् 25 साल में सबसे शक्तिशाली तूफान जेबी ने
Read More

जापान में तूफान 'जेबी' की दस्तक, 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द (लीड-1)

टोक्यो, 4 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| जापान के तोकुशिमा में मंगलवार अपराह्न् 25 साल में सबसे शक्तिशाली तूफान जेबी ने
Read More

रंगों का जीवन में क्या महत्व है जाने चेतना न्यूज़ पर पंडित संजय शर्मा कालज्ञ से

पंडित संजय शर्मा कालज्ञ 09893129882 , 09424828545 रंगो का चयन आपके व्यक्तित्व को परिवर्तित कर सकता है सूर्य किरणों ने सात रंगों
Read More

में बारिश से 24 की मौत, कोचीन हवाईअड्डा खोला गया (राउंडअप)

तिरुवनंतपुरम, 9 अगस्त (चेतना न्यूज़)| केरल में बीते 24 घंटों में भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या गुरुवार को 24
Read More