चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

नई दिल्ली, 22 सितंबर (चेतना न्यूज़)| राफेल मामले पर राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधे जाने के बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि गैर जिम्मेदाराना, आधारहीन और लापरवाही वाला बयान उस परिवार की ओर से आया है, जो नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर बाहर हैं और देश में सारे भ्रष्टाचार की जड़ हैं। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद का शुक्रवार को यह बयान आने के बाद कि 'राफेल निर्माण का ठेका रिलायंस कंपनी को देने का प्रस्ताव भारत सरकार ने दिया था' सरकार की ओर से कहा गया कि ओलांद के बयान की जांच की जा रही है। शनिवार को मीडिया से मुखातिब प्रसाद ने इस मुद्दे की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग खारिज कर दी और कहा कि 'जेपीसी जांच एक अज्ञानी और घमंडी नेता के अहंकार को संतुष्ट नहीं करेगा।' ओलांद के बयान और उससे उपजे सवालों का जवाब न देते हुए मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष पर छींटाकशी कर सरकार के बचाव की तरकीब सोची। उन्होंने कहा, "जिन्होंने देश में भ्रष्टाचार का उन्मूलन किया है, ऐसे प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान देकर, राहुल ने अपने चेहरे पर कालिख पोती है।" प्रसाद ने कहा, "राहुल गांधी का बयान पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराराना है। वह राफेल की कीमत और अन्य चीजों का खुलासा कर पाकिस्तान और चीन के हाथों में खेल रहे हैं। इससे हमारे दुश्मनों को मदद मिलेगी। राहुल गांधी पाकिस्तान की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान के आधार पर कांग्रेस की ओर से लगाए गए इस आरोप को खारिज कर दिया कि 'सरकार ने वर्ष 2015 में दसॉ एविएशन के ऑफसेट पार्टनर के रूप में रिलायंस डिफेंस का नाम सुझाया।' ओलांद ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें सिर्फ एक ही कंपनी का नाम सुझाया गया, इसलिए उनके पास रिलायंस को ठेका देने के सिवाय दूसरा कोई चारा नहीं था। प्रसाद ने कहा कि कुछ समकालिक सबूत हैं जो दिखाते हैं कि ऑफसेट पार्टनर के रूप में रिलायंस का चयन 2012 में खुद संप्रग सरकार ने किया था, जो मोदी के प्रधानमंत्री बनने से बहुत पहले हुआ था। उन्होंने कहा, "यह सबूत मौजूद हैं कि दसॉ और रिलायंस इंइस्ट्री के बीच 13 फरवरी, 2013 को समुचित समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ था, जिसका मतलब है कि यह हमारे सत्ता में आने से 1 वर्ष, चार माह पहले हुआ था।" कानून मंत्री ने सरकार के बचाव के लिए जिस रिलायंस इंडस्ट्री का जिक्र किया, वह मुकेश अंबानी की थी, जो कुछ ही दिनों बाद बंद हो गई थी। राफेल के लिए जो सौदा हुआ है और ओलांद ने जिस रिलायंस डिफेंस की बात कही है, वह अनिल अंबानी की है। प्रसाद ने कहा, "ऑफसेट के नियम को 2012 में यूपीए ने अंतिम रूप दिया था और एचएएल के स्थान पर एक निजी कंपनी के विकल्प को रखा गया था। वास्तव में यूपीए ने एचएएल को धोखा दिया।" उन्होंने कहा कि फ्रांस सरकार और दासॉ, दोनों ने आधिकारिक बयान जारी कर निजी कंपनी के चयन को लेकर फ्रांस की मैक्रों सरकार की संलिप्तता से इनकार किया है। करार चूंकि ओलांद सरकार के समय हुई थी, इसलिए मैक्रों सरकार की इस सौदे में संलिप्तता से इनकार स्वाभाविक है। मुद्दा तो ओलांद के बयान का है और सवाल उठ रहा है कि ओलांद आखिर झूठ क्यों बोलेंगे। प्रसाद ने कहा, "मुझे नहीं पता कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने कुछ भी कहा उस पीछे क्या कारण और मजबूरी है।"


Share News

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More