चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

दुबई, 26 सितम्बर (chetnanews)| लगभग दो साल बाद टीम की कमान सम्भाल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। वह 200 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। धोनी ने यह मुकाम एशिया कप-2018 में सुपर-4 के मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ हासिल किया। 

दरअसल, इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा और उप-कप्तान शिखर धवन दोनों को ही इस मैच में टीम प्रबंधन ने आराम देने के फैसला किया। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी 696 दिनों बाद एक बार फिर धोनी के कंधों पर आ गई और धोनी के नाम जो रिकार्ड आने से रह गया वो आखिरकार उनकी रिकार्डबुक में आ गया। 

धोनी वनडे प्रारुप में यह रिकार्ड बनाने वाले भारत के पहले और विश्व के तीसरे कप्तान बन गए। धोनी से पहले इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग (230) और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (218) के नाम आते हैं।

अपनी कप्तानी में भारत को 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में विश्वकप और 2013 में चैम्पियंस ट्राफी खिताब दिला चुके धोनी ने अक्टूबर 2016 में टी-20 और वनडे से कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद से विराट कोहली तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 

विराट को हालांकि इस टूर्नामेंट में आराम दिया गया और इसी कारण रोहित के जिम्मे कप्तानी का भार आया, जो इस मैच में बेंच पर बैठे।

धोनी ने बतौर कप्तान अभी तक 199 वनडे मैचों में 110 जीते हैं और 74 हारे हैं। वहीं चार मैच टाई रहे जबकि 11 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है। धोनी के बाद मोहम्मद अजहरुद्ीन ने 174 और सौरभ गांगुली ने 147 मैचों में भारत की कप्तानी की है। 
 


Share News

कराते एसोसिएशन ऑफ देवास की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, विक्रमसिंह पवार बने अध्यक्ष

देवास18 मार्च( चेतना न्यूज) कराते एसोसिएशन ऑफ देवास के सर्वसम्मति से विक्रम सिंह पवार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Read More

फायनल मुकाबले में पुलिस एकादश ने सीए को हराया पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने दी ट्राफी

फायनल में पुलिस का धमाकेदार प्रदर्शन, ट्राफी पर किया कब्जा फायनल मुकाबले में पुलिस एकादश ने सीए को हराया पुलिस
Read More

क्रिकेट रोचक मुकाबले में जीती टीम पत्रकार इलेवन

क्रिकेट रोचक मुकाबले में जीती टीम पत्रकार इलेवन - पुलिस और पत्रकार इलेवन के बीच हुआ मैत्री मुकाबला - पुलिस कप्तान
Read More

अंतिम पंघाल ओलंपिक क्वालीफाई करने से सिर्फ एक कदम दूर : कृपाशंकर विश्नोई

कृपाशंकर विश्नोई: बधाई भारत की अंतिम पंघाल सीरियल विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई अंतिम
Read More

दिग्गज पहलवान कृपाशंकर ऐशियाई खेल कुश्ती के लिए विशेषज्ञ कमेंटेटर के रूप में सोनी टीवी से जुड़ेंगे

मुंबई 15 सितम्बर (चेतना न्यूज़ ) इस वर्ष हांगझोऊ मैं होने वाले एशियाई खेलों का 19वां संस्करण है, और इसकी मेजबानी चीन
Read More

कुश्ती कोच अनुप मलिक विदेश में देंगे ट्रेनिंग

कुश्ती कोच अनुप मलिक विदेश में देंगे ट्रेनिंग SAI के फॉरेन एक्सपोजर टूर के लिए पूरे भारत से 19 पहलवानों का चयन नई
Read More

चेतना न्यूज़ बर्थडे विशेष

देवास - 01/08/2023 【चेतना न्यूज़】-- रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सचिव श्री प्रेम चंद लोचब जी को जन्मदिन की बहुत बहुत
Read More

भारत की अश्वनी बिश्नोई ने जॉर्डन में चल रही U15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

भारत की अश्वनी बिश्नोई ने जॉर्डन में चल रही U15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता देवास 14 जुलाई 【चेतना
Read More

13वीं पुण्यतिथि पर कुश्ती गुरु चन्दगीराम जी को दी श्रद्धांजलि

13वीं पुण्यतिथि पर कुश्ती गुरु चन्दगीराम जी को दी श्रद्धांजलि नई दिल्ली 29 【चेतना न्यूज़】गुरुवार यमुना किनारे,
Read More