चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

कोलकाता, 10 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को अगले चार दिनों में चक्रवाती तूफान की वजह से दक्षिण बंगाल के छह जिलों में तेज हवा चलने और गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां बारिश की वजह से पूरे प्रदेश में दुर्गा पूजा की तैयारियों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। चक्रवाती तूफान 'तितली' बुधवार को बंगाल की खाड़ी के पास 'काफी खतरनाक चक्रवाती तूफान' का रूप ले रहा है और यह ओडिशा-आंध्रप्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, "चक्रवाती तूफान मौजूदा समय में ओडिशा के गोपालपुर से दक्षिण-पूर्व दिशा में 240 किलोमीटर दूर है। इसके गुरुवार सुबह ओडिशा और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में पहुंचने की संभावना है और इसके बाद यह गांगेय पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा।" उन्होंने कहा कि मैदानी इलाकों में आने के बाद तूफान की तीव्रता लगातार कमजोर होती जाएगी। अधिकारी ने कहा, "चक्रवाती तूफान की वजह से 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच पश्चिम बंगाल के जिलों में मध्यम दर्जे से लेकर भारी बारिश हो सकती है, जबकि तटीय जिलों जैसे पूर्व व पश्चिम मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली और हावड़ा में भारी बारिश होने की संभावना है।" मौसम कार्यालय के अनुसार, कोलकाता और हावड़ा में 12 व 13 अक्टूबर को अत्यधिक बारिश हो सकती है। विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा के तटों और उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्री क्षेत्रों में मछुआरों को 13 अक्टूबर तक नहीं जाने की सलाह दी है। अधिकारी ने कहा, "14 अक्टूबर से आसमान साफ रहेगा, जिसका मतलब है कि 15 से 19 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा उत्सव में मौसम अच्छा रहेगा।"


Share News

5555

hgjgjg gjgjgh

दिल्ली की वायु गुणवत्ता गिरी

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| दिल्ली और आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर बुधवार को नीचे गिर गया।
Read More

आंध्र प्रदेश में तूफान तितली से 8 लोगों की मौत

विशाखापत्तनम, 11 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| चक्रवाती तूफान तितली ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के उत्तर के तटीय इलाकों
Read More

जावा में भूकंप से 3 मरे, पापुआ न्यू गिनी में भी 7.0 तीव्रता के झटके (लीड-1)

कैनबरा, 11 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में गुरुवार को भूकंप के दो बड़े झटके आए। जावा में
Read More

चक्रवाती तूफान तितली : बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता, 10 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को अगले चार दिनों में चक्रवाती तूफान की
Read More

तूफान जेबी जापान पहुंचा, 7 मरे, 200 घायल (लीड-2)

टोक्यो, 4 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| जापान के तोकुशिमा में मंगलवार अपराह्न् 25 साल में सबसे शक्तिशाली तूफान जेबी ने
Read More

जापान में तूफान 'जेबी' की दस्तक, 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द (लीड-1)

टोक्यो, 4 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| जापान के तोकुशिमा में मंगलवार अपराह्न् 25 साल में सबसे शक्तिशाली तूफान जेबी ने
Read More

रंगों का जीवन में क्या महत्व है जाने चेतना न्यूज़ पर पंडित संजय शर्मा कालज्ञ से

पंडित संजय शर्मा कालज्ञ 09893129882 , 09424828545 रंगो का चयन आपके व्यक्तित्व को परिवर्तित कर सकता है सूर्य किरणों ने सात रंगों
Read More

में बारिश से 24 की मौत, कोचीन हवाईअड्डा खोला गया (राउंडअप)

तिरुवनंतपुरम, 9 अगस्त (चेतना न्यूज़)| केरल में बीते 24 घंटों में भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या गुरुवार को 24
Read More