चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भगोड़े घोटालेबाज नीरव मोदी से मिलने के आरोप को नकारते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए 'शहजादे' शब्द का प्रयोग किया और राफेल सौदे समेत विभिन्न मुद्दों पर उठ रहे सवालों का जवाब न देते हुए राहुल पर 'मनगढं़त कहानियां' बनाने का आरोप लगाया। मोदी सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जेटली ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख लगातार झूठ बोल रहे हैं। क्या यह उनका 'व्यक्तित्व' बन गया है? जेटली ने कहा, "मैं अपने पूरे जीवन में कभी नीरव मोदी से नहीं मिला। संसद में उससे मेरी मुलाकात का सवाल ही नहीं उठता। जैसा राहुल गांधी दावा कर रहे हैं कि अगर वह संसद आया, तो रिसेप्शन के रिकार्ड से इसका पता चल जाएगा।" उन्होंने राहुल गांधी द्वारा सोमवार को चुनावी राज्य मध्यप्रदेश में एक रैली को संबोधित करने का क्लिप लगाया, जिसमें राहुल ने कहा था कि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या और हीरा कारोबारी घोटालेबाज नीरव मोदी, दानों ने देश से फरार होने से पहले मोदी से मुलाकात की थी।


Share News

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखना

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद - ढोल धमाके के साथ वार्ड क्र. 28, 29 में किया हर
Read More

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी - विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देववासिनी के पांडाल में
Read More

कैला देवी मंदिर उत्सव समिति ने सिविल लाइन चौराहे पर श्री राम कथा के आमंत्रण पत्र बाटे

देवास 9अप्रैल (चेतना न्यूज)हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर कैला देवी मंदिर समिति के
Read More