चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| कांग्रेस ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को मंगलवार को 'बातूनी ब्लॉगर' करार दिया। इसके पहले जेटली ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए 'विदूषक युवराज' शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके जवाब में कांग्रेस ने जेटली के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया। जेटली ने अपने ब्लॉग में गांधी को 'विदूषक युवराज' कहा है और राफेल सौदे सहित विभिन्न मुद्दों पर उठाए राहुल के सवालों को टालते हुए उन्हें झूठा बताकर उपहास उड़ाया है। जवाबी हमले में कांग्रेस ने जेटली के इस ब्लॉग को 'एक हताश अदालती विदूषक की खोखली रट' करार दिया, और कहा कि भारत को एक वित्तमंत्री की जरूरत है, न कि एक बातूनी ब्लॉगर की। जेटली ने अपने ताजा ब्लॉग में राफेल सौदे में कथित अनियमितता और बैंकों के बढ़ते एनपीए सहित राहुल गांधी के आरोपों को एक-एक कर खारिज किया है। जबकि कांग्रेस ने जेटली से राफेल घोटाले पर 10 सवाल और एनपीए पर पांच सवाल पूछे हैं और उनके जवाब उनसे मांगे हैं। फ्रांस के साथ लड़ाकू विमानों के सौदे पर हमले को जारी रखते हुए कांग्रेस ने जानना चाहा है कि आखिर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को इस सौदे से बाहर कर मित्र उद्योगपति को 30,000 करोड़ रुपये का लाभ क्यों पहुंचाया गया। क्यों 126 लड़ाकू विमानों के बदले 36 विमान खरीदे गए, सरकार जवाब दे। प्रधानमंत्री राफेल खरीद मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ें।


Share News

प्रभु श्री राम जी भूमि को मुक्त करवा कर पूनः श्री राम जी को समर्पित हो : दीपक जोशी

 देवास 23 अप्रैल (चेतना न्यूज) अयोध्या जी में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के आकार लेने के बाद संपूर्ण भारत राममय हो
Read More

मनोज राजानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित

मनोज राजानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित भोपाल 22 अप्रैल (चेतना न्यूज)मप्र सिंधु भवन ट्रस्ट
Read More

मुख्यमंत्री ने देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में किया सभा को संबोधित

विश्व में राम और कृष्ण की धरती से जाना जाता है भारत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाजापुर की भूमि राष्ट्रवादियों के
Read More

भाजपा प्रत्याशी सोलंकी 22अप्रैल सोमवार 10 बजे दाखिल करेंगे अपना नामांकन

भाजपा प्रत्याशी सोलंकी 22अप्रैल सोमवार 10 बजे दाखिल करेंगे अपना नामांकन देवास 21अप्रैल (चेतना न्यूज ) लोकसभा चुनाव
Read More

महावीर जयंति की धूम में संपूर्ण नगर हुआ महावीरमय

देवास। जियो और जिने दो का अमर संदेश देकर दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैन जगत के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर
Read More

शाहिद दिवस की श्रृंखला में स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन

देवास (chetana news) श्री कृष्णजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा
Read More

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी अधिवक्ताओं से परिचर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने व्यक्त
Read More

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More