चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

वाशिंगटन, 17 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| सऊदी पत्रकार जमाल खाशोगी के लापता होने के मामले में तुर्की द्वारा पहचाने गए संदिग्धों में से एक का संबंध क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से है। न्यूयार्क टाइम्स की मंगलवार की एक रपट के अनुसार, तीन अन्य संदिग्ध प्रिंस के सुरक्षा मामलों से जुड़े हुए हैं और पांचवा संदिग्ध फोरेंसिक डॉक्टर है, जो सऊदी गृह मंत्रालय और मेडिकल प्रतिष्ठान में एक बड़े पद पर है। रपट के अनुसार, ब्रिटिश कूटनीतिक रोस्टर के मुताबिक, एक संदिग्ध महर अब्दुलअजीज मुतरेब को 2007 में लंदन स्थित सऊदी दूतावास में राजदूत नियुक्त किया गया था। उसने क्राउन प्रिंस के साथ काफी यात्राएं की हैं। टाइम्स के अनुसार, तीन अन्य संदिग्ध अब्दुलअजीज मोहम्मद अल हवसावी, थार घलेब अल-हरबी और मुहम्मद साद अलझारनी हैं। हवसावी सुरक्षा टीम का सदस्य है, जिसने क्राउन प्रिंस के साथ यात्राएं की हैं। टाइम्स के अनुसार, अल-हराबी और अलझारनी की पहचान सऊदी रॉयल गार्ड के रूप में की गई है। पांचवा संदिग्ध सलाह अल तुबेगी एक पोस्टमार्टम विशेषज्ञ है, जिसने ट्वीटर पर खुद की पहचान सऊदी साइंटिफिक काउंसिल ऑफ फोरेंसिक के प्रमुख के रूप में बताई है। यह रपट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों पर सवाल उठाती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस हत्या को 'दुष्ट हत्यारों' ने अंजाम दिया है। वह इस हत्या में वाशिंगटन के मध्य पूर्व में मुख्य सहयोगी सऊदी अरब पर ऊंगली उठाने से परहेज कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि रियाद के साथ 'निर्दोष साबित होने से पहले ही दोषी' जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि क्राउन पिं्रस मोहम्मद बिन सलमान ने खाशोगी के बारे में किसी भी जानकारी से इंकार किया है।


Share News

खेत से फसल की चोरी करने वाले आरोपीगणो को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 जिला लोक अभियोजन अधिकारी, राजेन्द्र खांडेगर एवं एडीपीओ मधुलिका मेव सहायक मीडिया सेल
Read More

सम्भल के मदरसे में खेली जाती है फूलों की होली : कार्यक्रम में शामिल होंगे कृपाशंकर बिश्नोई

sex shop सम्भल 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 देश मे छोटी-छोटी बातों पर अक्सर साम्प्रदायिक विवाद और बवाल होते रहते हैं । लेकिन
Read More

गायकवाड़ को किया इन्दौर भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित

देवास 29 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिंदी
Read More

बागली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

देवास 28 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बागली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 17 यूनिट रक्त दानदाताओं ने दिया बागली
Read More

नादान साली के साथ अवैध संबंध बनाने वाले जीजा को न्यायालय ने दिया 15 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास 28 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 (पैरवीकर्ता अधिकारी-राजेन्द्र खाण्डेगर, विषेष लोक अभियोजन देवास) उप संचालक (अभियोजन)
Read More

बेहरी दुग्ध सहकारी संस्था में बोनस वितरण कार्यक्रम के तहत दूध संग्रह ग्राहकों को बोनस दिया

देवास 12 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बेहरी बेहरी दुग्ध सहकारी समिति द्वारा मंगलवार को संस्था के अध्यक्ष महेंद्र दांगी ,
Read More

एक दिवसीय वन विभाग कर्मचारियों की वन विकास आधारित कार्यशाला का आयोजन

देवास 12 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 बागली स्थानी जनपद परिसर हाल में एक दिवसी मध्यप्रदेश शासन वन विकास उद्देश्य को लेकर
Read More

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई भारत की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई भारत की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने तंजानिया 28 अक्टूबर【
Read More

सीईओ के मौत के साथ ही 14.5 करोड़ डॉलर का पासवर्ड चला गया

टोरंटो, 7 फरवरी (चेतना न्यूज़)| कनाडा के उद्यमी गेराल्ड कॉटन की भारत के एक अस्पताल में मौत हो गई, जिससे उनके हजारों
Read More