चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

अब बीमारू नहीं समृद्ध है मध्यप्रदेश प्रदेश प्रवक्ता पहुंचे देवास, पत्रकारों से की चर्चा

देवास 25 नवम्बर 【चेतना न्यूज़】 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल कोठारी रविवार सुबह देवास पहुंचे। कोठारी ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में भाजपा के 15 साल के शासन की कई उपलब्धियों को गिनाया और दृष्टि पत्र को लेकर भी पत्रकारों से जानकारियां साझा की। श्री कोठारी ने कृषि उद्योग व्यापार खेल शिक्षा स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा सहित लगभग सभी विषयों पर सरकार के विजन को लेकर विस्तार से जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि 2003 में मध्य प्रदेश बीमारू प्रदेश की श्रेणी में आता था। उस समय मध्य प्रदेश आईसीयू में था जो अब समृद्ध हो रहा है। श्री कोठारी ने कहा कि पहले मध्य प्रदेश में ना तो सड़कें थी, ना बिजली और ना ही पानी की कोई ठोस व्यवस्था थी। किसानों को समय पर बिजली नहीं मिलने से फसलें बर्बाद होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। जिस मध्य प्रदेश में 15 साल पहले बिजली का घंटों इंतजार करना पड़ता था, उसी मध्यप्रदेश में आज 24 घंटे बिजली चलती है। पहले मध्य प्रदेश में 21 सौ मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था जो अब बढ़कर सााढ़े 18 हजार मेगा वाट हो चुका है। पहले प्रदेश में बिजली खरीदी जाती थी, लेकिन अब मध्य प्रदेश बिजली बेचने वाले राज्यों में शामिल है। इसी तरह पूरे मध्यप्रदेश में सड़के नहीं थी। भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया। अब मध्य प्रदेश का कोई हिस्सा अच्छी सड़कों से अछूता नहीं है। उन्होंने देवास जिले की विजयगंज मंडी कन्नौद खातेगांव सहित अन्य सड़कों का जिक्र भी किया। कोठारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में 44 हजार किलोमीटर से बढ़कर डेढ़ लाख किलोमीटर सड़कें बन चुकी हैं। किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि पहले सिंचित क्षेत्रफल साढे 7 लाख हेक्टेयर था, जो अब 40 लाख हैक्टेयर हो चुका है। प्रति व्यक्ति आय 15000 से बढ़कर 80000 हो चुकी है। नर्मदा शिप्रा लिंक योजना, कालीसिंध नर्मदा लिंक योजना व अन्य नदियों को जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। जिन किसानों को भावांतर भुगतान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें स्वालंबन योजना में शामिल किया जाएगा। पहले प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं कम थी। पहले पांच मेडिकल कॉलेज थे जो बढ़कर अब 14 सरकारी मेडिकल कॉलेज हो चुके हैं। साथ ही 23 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में मध्य प्रदेश में हैं। इसके अलावा उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, तीर्थ दर्शन योजना, संबल सहित अन्य कई योजनाओं का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। साथ ही उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए।


Share News

प्रभु श्री राम जी भूमि को मुक्त करवा कर पूनः श्री राम जी को समर्पित हो : दीपक जोशी

 देवास 23 अप्रैल (चेतना न्यूज) अयोध्या जी में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के आकार लेने के बाद संपूर्ण भारत राममय हो
Read More

मनोज राजानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित

मनोज राजानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित भोपाल 22 अप्रैल (चेतना न्यूज)मप्र सिंधु भवन ट्रस्ट
Read More

मुख्यमंत्री ने देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में किया सभा को संबोधित

विश्व में राम और कृष्ण की धरती से जाना जाता है भारत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाजापुर की भूमि राष्ट्रवादियों के
Read More

भाजपा प्रत्याशी सोलंकी 22अप्रैल सोमवार 10 बजे दाखिल करेंगे अपना नामांकन

भाजपा प्रत्याशी सोलंकी 22अप्रैल सोमवार 10 बजे दाखिल करेंगे अपना नामांकन देवास 21अप्रैल (चेतना न्यूज ) लोकसभा चुनाव
Read More

महावीर जयंति की धूम में संपूर्ण नगर हुआ महावीरमय

देवास। जियो और जिने दो का अमर संदेश देकर दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैन जगत के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर
Read More

शाहिद दिवस की श्रृंखला में स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन

देवास (chetana news) श्री कृष्णजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा
Read More

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी अधिवक्ताओं से परिचर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने व्यक्त
Read More

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More