चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

 कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा मोटर सायकल वाहन चोर गिरोह

देवास कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा मोटर सायकल वाहन चोर गिरोह।

 

 देवास 26 नवम्बर【 चेतना न्यूज़】-शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी कि घटनाओं के कारण आमजन काफी असुरक्षित महसूस करने लगा था। लेकिन पुलस अधीक्षक अनुराग शर्मा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस को मोटर सायकिल वाहन चोर गिरोह पकड़ने में बड़ी सफलता मिली कोतवाली टी आई ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लगातार हो रही वाहन चोरी की घटना को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार सतत निगरानी एवं चेकिंग के दौरान आरोपी जावेद (42 वर्ष)पिता हबीब निवासी स्टेशन रोड,वसीम (27वर्ष )पिता बशीर निवासी कालानी बाग, असलम (35वर्ष )पिता मकसूद शेख निवासी गजरा गियर से सख्ती से पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने मोटर सायकिल चोरी की वारदात कबूल की।पूछताछ में ये भी पता चला कि आरोपियों ने अम्बेडकर नगर, स्टेशन रोड़, कर्मचारी कालोनी, अपना स्वीट्स पार्किंग, जिला चिकित्सालय, एवं अन्य स्थानों से वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपियों से 11 चोरी की मोटर सायकिल बरामद की गई। जानकारी में यह भी आया है कि आरोपी जावेद की पहचान टोंककला में जीवन कंजर से हो गई थी ।और वह भी इस वारदात में सम्मिलित है टी आई परमार ने बताया तीन आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में आ चुके हसि एवं फरार है। फरार आरोपी शीघ्र ही पकड़े जायँगे।

पकड़े गए वाहन

एच एफ  डीलक्स mp 41mz2724

पैसन प्रो mp41mj 7953

हौंडा शाइन mp13eu 0885

सी डी डिलक्सmp41 ml 2664

हीरो होंडा स्पलेंडर mp41mj my 1325

हीरो होंडा सी डी डिलक्स mp414386

 इसके अलावा और भी गाड़ी जप्त की 

बजाज पल्सर 

हौंडा स्टेनर

यामाहा

सभी 11 मोटर सायकिल की तकरीबन कीमत 4 लाख  है

इस उलेखनीय कार्य मे निरीक्षक महेंद्र परमार,उप निरीक्षक महावीर शर्मा,सहायक उप निरीक्षक मानसिंह गामोड, प्रधान आरक्षक155 संजय तंवर, 110 खलील खाँ,312 शिवराम डोडियार,आरक्षक357 कमल पूरी,334 मनोज पटेल,835 दिनेश मंडलोई,424 नितिन सिंह की अहम भूमिका  रही ।


Share News

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी अधिवक्ताओं से परिचर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने व्यक्त
Read More

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More