चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (चेतना न्यूज़)| केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को राफेल विमान सौदे की 'संयुक्त संसदीय समिति(जेपीसी)' से जांच की कांग्रेस की मांग ठुकरा दी और कहा कि लोकतंत्र में 'परिवार' सर्वोच्च न्यायालय से ऊपर नहीं है। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के साथ यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय का फैसला पूर्ण और निर्णायक है और इस तरह के मामलों में सच्चाई न्यायिक प्रक्रिया से सामने आती है, न कि राजनीतिक पक्ष के आधार पर।" उन्होंने कहा, "क्या सौदे में कोई भी पक्षपात हुआ? क्या देश के सुरक्षा के साथ समझौता किया गया? क्या प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया? इस तरह के मामलों में सच्चाई न्यायिक प्रक्रिया से आती है और न कि अलग पक्ष के जरिए।" उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनपर झूठ फैलाने और लगातार हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "पूरे विश्व में राजनीति में एक परंपरा है, अगर आप झूठ बोलते हैं और पकड़े जाते हैं, तो आपको इस्तीफा देना चाहिए या हटा दिया जाना चाहिए। झूठ बोलने के लिए राष्ट्रपति तक को पद से हटा दिया गया है। कम से कम यह होना चाहिए। कल तक कांग्रेस राफेल मामले में चर्चा की मांग कर रही थी। आज हम कह रहे हैं कि इसे तत्काल शुरू करें। जिन्होंने झूठ का निर्माण किया है, उन्हें इसे संसद में रखना चाहिए।" यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस का यह पक्ष है कि सौदे पर निर्णय लेने के लिए न्यायपालिका सही जगह नहीं है। जेटली ने कहा, "वे सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को भी स्वीकार नहीं कर रहे हैं। हमारे लोकतंत्र में, परिवार सर्वोच्च न्यायालय से ऊपर नहीं है। क्या वे सोचते हैं कि किसी परिवार का झूठ सर्वोच्च न्यायालय से ऊपर है?" उन्होंने कहा कि सच और झूठ में एक बुनियादी अंतर होता है। जेटली ने कहा, "सच्चाई हमेशा साथ होती है, सभी कुछ बताती है, लेकिन झूठ एक दिन ढह जाता है। वास्तव में इसका बहुत कम समय का जीवन काल होता है। इस मामले में बमुश्किल कुछ महीनों का। झूठ बोलने वाले की विश्वसनीयता समाप्त हो जाती है। राफेल मामले में इसी तरह के लक्षण हैं।" इस बात को खारिज करते हुए कि सरकार ऑफसेट पार्टनर के चयन में संलिप्त है, उन्होंने कहा कि सरकार का इससे और दसॉ एविएशन से कुछ भी लेना-देना नहीं है और राफेल विमान के निर्माताओं ने इसका निर्णय लिया है।


Share News

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी अधिवक्ताओं से परिचर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने व्यक्त
Read More

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More