चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

भोपाल-सीहोर का व्यापक मास्टर-प्लॉन बनायें

 नगरीय विकास और आवास मंत्री ने की नगर एवं ग्राम निवेश के कार्यों की समीक्षा

 इंदौर-उज्जैन-देवास का भी मास्टर-प्लॉन बनायें

 देवास 12 फरवरी【 चेतना न्यूज़】 नगरीय विकास और आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने कहा है कि भोपाल-सीहोर और इंदौर-उज्जैन-देवास का अलग-अलग मास्टर-प्लॉन के साथ ही इन्हें मिलाकर व्यापक मास्टर-प्लॉन भी बनायें। आवश्यकतानुसार प्लॉनर आउटसोर्स करें। श्री सिंह नगर एवं ग्राम निवेश तथा विकास प्राधिकरणों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। श्री सिंह ने कहाकि विभिन्न प्राधिकरणों में लम्बित प्रस्तावों को पूरा करने के लिये नीति बनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी नया प्रस्ताव तैयार करने के पहले सर्वे कर वॉयबिलिटी प्लॉन बनायें। इसके बाद ही कार्य शुरू करें। स्टॉफ का युक्ति-युक्तकरण करें नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि स्टॉफ का युक्ति-युक्तकरण करें। उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल प्रोजेक्ट भी बनायें। श्री सिंह ने कहा कि मास्टर-प्लॉन सुविचारित हो। सिंह ने कहा कि वचन-पत्र में शामिल बिन्दु सेटेलाइट टाउनशिप और शहर के बाहर नया रिहायशी क्षेत्र विकसित करने की भी प्लॉनिंग करें। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय दुबे ने कहा कि प्रोजेक्ट पूरे करने में जो कठिनाइयाँ आ रही हैं, उनकी संक्षिप्त टीप भेजें। इसके आधार पर नयी नीति बनाने पर विचार किया जायेगा। संचालक नगर एवं ग्राम निवेश शोभित जैन ने विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों और उनमें आ रही कठिनाइयों की जानकारी दी। बैठक में विकास प्राधिकरणों के सीईओ उपस्थित थे।


Share News

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखना

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद - ढोल धमाके के साथ वार्ड क्र. 28, 29 में किया हर
Read More

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी - विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देववासिनी के पांडाल में
Read More

कैला देवी मंदिर उत्सव समिति ने सिविल लाइन चौराहे पर श्री राम कथा के आमंत्रण पत्र बाटे

देवास 9अप्रैल (चेतना न्यूज)हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर कैला देवी मंदिर समिति के
Read More