चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

लोकसभा निर्वाचन-2019

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी से निर्वाचन प्रक्रिया हुई सुगम और सरल : अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रशासन अकादमी में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी की कार्यशाला सम्पन्न ।

देवास20 फरवरी 【चेतना न्यूज़】 लोकसभा निर्वाचन- 2019 की तैयारियों के संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी पर आयोजित प्रशिक्षण नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में गत दिवस आयोजित किया गया। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संदीप यादव ने कार्यशाला में कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये आवश्यक है कि संबंधित अधिकारी नवीनतम जानकारियों से अपडेट रहें। उन्होंने कहा कि संचार और सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से निर्वाचन प्रक्रिया आसान हुई है। सूचनाओं के त्वरित सम्प्रेषण से घटनाओं की जानकारी समय पर मिलने के कारण चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाना संभव हुआ है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अभिजीत अग्रवाल ने कहा कि विगत चुनावों के अनुभवों को देखते हुये कार्यशाला में कई विषयों को सम्मिलित किया गया है। इन विषयों पर प्रशिक्षण एवं वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा जानकारियाँ निरंतर दी जा रही हैं। मतदाताओं की सुविधा और सुगम मतदान के लिये कई एप भी बनाये गये हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तरीय कांटेक्ट सेंटर टोल फ्री नम्बर 1950 वोटर हेल्पलाईन पर मतदाता अपने पंजीयन फार्म, मतदाता केन्द्र एवं विधानसभा क्षेत्र की जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही शिकायतें दर्ज करायी जा सकती है। इसी के साथ, #GoVerify के अंतर्गत वोटर हेल्पलाईन एण्ड्रायड एप अथवा www.nvsp.in पर मतदाता सूची का सत्यापन किया जा सकता है। प्रशिक्षण में ई.व्ही.एम. प्रबंधन प्रणाली के बारे में प्रोग्रामर श्री विनय देशमुख ने ई.व्ही.एम. ईकाई की स्थिति, उपलब्धता, तैनाती, रेण्डमाइजेशन की जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ईलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट सिस्टम, सी-विजिल, न्यू सुविधा, 1950, वोटर हेल्पलाइन, वीवीआईपी प्रोग्राम, सीसीटीवी एवं वेबकास्टिंग, क्यूलेस, सुगम, इलेक्शन मॉनिटरिंग एवं सुगम्य एप के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यशाला में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव जैन, प्रदेश के सभी जिलों से आये जिला सूचना विज्ञान अधिकारी/ सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर एवं प्रबंधक, लोकसेवा गारंटी उपस्थित थे।


Share News

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More