चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

प्रेस क्लब के समर्थन मे नगर बंद के साथ सैकड़ों नागरिकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 

अधिकारियों की सराहनीय पहल पर सडक निर्माण कार्य प्रारंभ

द्वरका शर्मा

देवास 22 जून 【चेतना न्यूज़】 कांटाफोड़  - मुख्य मार्ग निर्माण कार्य की समस्या को लेकर धरने पर बैठे पत्रकारो के समर्थन मे विभिन्न सामाजिक संगठनो व्यापारी संगठनों ने नगर बंद का आव्हान शुक्रवार को किया था। जिसके अंतर्गत शनिवार सुबह से ही कांटाफोड़ नगर पुरी तरह बंद रहा। जानकारी देते हुए कांटाफोड़ प्रेस क्लब अध्यक्ष हरिओम तिवारी ने बताया कि नगर कांटाफोड़ के 500 मीटर सडक का नवीन निर्माण संबंधित समस्या को लेकर प्रेस क्लब सोमवार से धरना प्रदर्शन कर रहा था। इसी आंदोलन को उग्र करने के लिए नागरिकों ने शुक्रवार को नगर बंद का आव्हान किया था जिसके चलते शनिवार नगर पूर्णतः बंद रहा। नगर बंद के दौरान पत्रकारो द्वारा आयोजित ज्ञापन रैली मे नगर के सैकड़ों नागरिकों ने सम्मिलित होकर थाना परिसर मे पहुंचकर  सतवास तहसीलदार प्रियंका चौरसिया को समस्या संबधित जानकारी का कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।  सडक निर्माण कार्य प्रारंभ अधिकारियों की सराहनीय पहल पर धरना प्रदर्शन खत्म  हरिओम तिवारी ने बताया कि जनहित की मांग को देखकर तहसीलदार प्रियंका चौरसिया कांटाफोड़ सीएमओ सतीष घावरी थाना प्रभारी व्हीपी शर्मा ने तुरंत ही आश्वासन देकर दो घंटे मे समस्या निराकरण करने का आश्वासन दिया। साथ ही दो घंटे मे सडक पर मटेरियल डालकर प्रेस क्लब अध्यक्ष हरिओम तिवारी हरीश जोशी द्वारका शर्मा गुरमीत भाटिया बालकृष्ण शर्मा जैकी भाटिया शंकर गौमलाडु सौहन राठौर को ज्यूस पिलाकर नगर की दुकानों को खोलने की बात कहते हुए धरना प्रदर्शन भी खत्म कराया। नगर हित मे अधिकारियों की सराहनीय पहल पर प्रेस क्लब सदस्यों  ने अधिकारियों को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त करते हुए अधिकारियों के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर उद्योगपति शेलेष होलानी श्रीनिवास तिवारी मुकेश राठौर ब्रजमोहन तिवारी अमन त्रेहन आशीष तिवारी प्रिंस भाटिया नाना राजपूत सहित बडी संख्या मे नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतीष घावरी ने ली सडक निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी। सडक निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।


Share News

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखना

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद - ढोल धमाके के साथ वार्ड क्र. 28, 29 में किया हर
Read More

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी - विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देववासिनी के पांडाल में
Read More

कैला देवी मंदिर उत्सव समिति ने सिविल लाइन चौराहे पर श्री राम कथा के आमंत्रण पत्र बाटे

देवास 9अप्रैल (चेतना न्यूज)हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर कैला देवी मंदिर समिति के
Read More