चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

भारत हितरक्षा अभियान के तहत सरकार को लिखे पत्र एवं हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन...

 

हाटपीपल्या । चेतना न्यूज (पं.आर्य भूषण शर्मा) नगर के देवगढ़ चौराहे पर भारत हित रक्षा अभियान के तहत पत्र एवं हस्ताक्षर ज्ञापन अभियान चलाया गया । जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया । अभियान मिजोरम के ब्रू (रियांग) जनजाति जो पारंपरिक रूप से वैष्णव हिंदू हैं, जिनको हिंसक आक्रमण करके खदेड़ दिया गया तथा उनके लगभग 41 गांव समाप्त कर दिऐ गये । जिसके कारण उन्होंने सीमावर्ती त्रिपुरा राज्य के कंचनपुर और पानी सागर में शरण ली तथा गत 22 वर्षों से यह मताधिकार, बिजली कनेक्शन, बैंक खाता, आधार कार्ड से वंचित है । अर्थात ये 32876 लोग अपने संवैधानिक नागरिक अधिकारों से वंचित हैं । इनकी वापसी के लिए केंद्र मिजोरम और त्रिपुरा की सरकारें तथा विस्थापित मोर्चा के बीच कई दौर की बातचीत के बाद 2010 में इन्हें वापस मिजोरम में बसाया गया । लेकिन मिजो गुटों के विरोध के बाद ये रुक गया । अतः इन्हें पुनर्स्थापित करने हेतु भारत हित रक्षा अभियान के तहत ये अभियान चलाया गया । उक्त अवसर पर भारत हित रक्षा अभियान के अशोक पाराशर, प्रमोद अग्रवाल, अरुण राठौर, हरिराम रलोती, जगदीश सोलंकी, कन्हैया तंवर, राजेंद्र रावत, गुड्डू बछनिया, देशराज धनगर, नंद किशोर तंवर आदि उपस्थित थे ।


Share News

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखना

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद - ढोल धमाके के साथ वार्ड क्र. 28, 29 में किया हर
Read More

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी - विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देववासिनी के पांडाल में
Read More