चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

【नवीन मौर्य】

इन्दोर 21 नवम्बर 【चेतना न्यूज़】 अपने दबंग अंदाज भाषा शैली के लिए पहचाने जाने वाले नगर निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह सेंगर ने आज अपनी संविदा नियुक्ति के 2 वर्ष भी पूरे कर लिए हैं। देवेंद्र सिंह शहर में ऐसे अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे जिन्हें आयुक्त और महापौर ने जो काम दे दिया उसे वह पूरा करके ही लौटे। देवेंद्र सिंह हमेशा अपने आयुक्त के प्रति पूरी निष्ठा और वफादारी से काम करते रहे। आज जब वह नगर निगम कार्यालय पहुंचे तो उनसे मिलने वाले नगर निगम में अधिकारियों कर्मचारियों नेताओं पार्षदों और पत्रकारों का जमघट लगा था लेकिन देवेंद्र सिंह आम दिनों की तरह ही अपनी टेबल पर धड़ाधड़ फाइलों पर हस्ताक्षर कर रहे थे। और शिकायतें लेकर आने वालों की शिकायतें हल करते जा रहे थे। देख कर एक पल भी ऐसा नहीं लगा कि आज उनका कार्यालय में अंतिम दिन है और कल से वे इस कार्यालय में नजर नहीं आएंगे। हलांकि इस दौरान उन्होंने मनीष सिंह के साथ कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। उन्हें बार बार याद किया। उन्होंने न ही कोई बाइट दिया और न ही स्वागत सत्कार विदाई स्वीकार की। देवेंद्र सिंह जब नगर निगम कार्यालय में उपस्थित रहते थे तो उनके केबिन में कुछ अलग ही अंदाज में पत्रकारों और मिलने वालों की महफिल जम जाती थी। देवेंद्र सिंह अपने कार्यकाल के किस्से सुनाने में कभी पीछे नहीं रहते थे।वहीं देवेंद्र सिंह अपने मिलने वालों पत्रकारों और सहयोगियों की मदद करने में भी कभी पीछे नहीं रहते थे। उनके सामने विनम्रता से अपनी बात कहने वालों की समस्या हल करने में वे पीछे नहीं हटते थे लेकिन दबाव बनाकर काम कराने वालों को वे मौके पर ही बेइज्जत करने में भी वह जरा सा भी नहीं हिचकते थे। देवेंद्र सिंह का इंदौर नगर निगम में साढे 5 साल का कार्यकाल हमेशा एक दबंग निर्भीक और यार बाज अधिकारी के रूप में याद किया जाएगा।


Share News

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखना

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद - ढोल धमाके के साथ वार्ड क्र. 28, 29 में किया हर
Read More

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी - विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देववासिनी के पांडाल में
Read More

कैला देवी मंदिर उत्सव समिति ने सिविल लाइन चौराहे पर श्री राम कथा के आमंत्रण पत्र बाटे

देवास 9अप्रैल (चेतना न्यूज)हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर कैला देवी मंदिर समिति के
Read More