चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

विश्व दिव्यांग दिवस विशेष

||आलेख|| .......................

अभिशाप नही वरदान है दिव्यांग पर कैसे बन पाएंगे आत्मनिर्भर......

देवास 3 दिसम्बर 【चेतना न्यूज़】 3 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है!आज समाज एवं सरकार को दिव्यांग लोगो के लिए कुछ करने की आवश्यकता है। जिससे वे अपने निश्चय से दिव्यांगता को परास्त कर समाज में मिसाल बने|दिव्यांग जनो के सर्वांगीण विकास एवं समाज की मुख्य धारा से जुड़ने में समाज एवं सरकार दोनों को आगे आना होगा ।वही समाज के लोगों को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है क्योंकि दिव्यांग होना कोई अभिशाप नहीं है। उन्हें किसी की दया नहीं बल्कि प्रोत्साहन की जरूरत है। उनमें भी कुछ कर गुजरने का साहस है, दिव्यांग भी किसी मामले में किसी से कम नहीं।ऐसे अनेक उदाहरण हमारे समाज मे मौजूद है।जैसे आंखों की रौशनी न होने के बावजूद रविंद्र जैन संगीत की दुनिया की महान हस्ती हैं!सुधा का एक पांव नकली हैं इसके बावजूद उन्होंने अपनी डांस और अभिनय प्रतिभा से लाखों लोगों को मुरीद बनाया!अरुणिमा सिन्हा ने एक पैर होंने के बावूजद माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच चुकी है।गिरीश शर्मा केवल एक पैर से बैडमिंटन खेल देश दुनिया मे नाम कर चुके है।शेखर नाईक वो इंसान है,जिन्होंने भारत को टी20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप दिलवाया था!समाज मे मौजूद यह उदाहरण इस बात के साक्षी है कि यदि उसकी योग्यता और क्षमता के विकाश का अवसर मिले तो वह भी स्वालंबी बन कर राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपना योगदान दे सकता है।आज दिव्यांग जानो के आवाज़ को उठाने वाला कोई नहीं है क्योकि वे वोटबैंक नहीं है|दिव्यांगता शारीरिक अथवा मानसिक हो सकती है किन्तु सबसे बड़ी दिव्यांगता हमारे समाज की उस सोच में है जो दिव्यांग जनों से हीन भाव रखती है और जिसके कारण एक असक्षम व्यक्ति असहज महसूस करता है। देश में दिव्यांगो को दी जाने वाली सुविधाएं कागजों तक सिमटी हुई हैं। आधुनिक होने का दावा करने वाला हमारा समाज अभी तक दिव्यांगो के प्रति अपनी बुनियादी सोच में कोई खास परिवर्तन नहीं ला पाया है। अधिकतर लोगों के मन में दिव्यांगों के प्रति तिरस्कार या दया भाव ही रहता है।दिव्यांगो को अन्य देशों में जो सुविधाएं दी जा रही हैं उसकी एक चौथाई सुविधाएं भी हमारे देश में नहीं मिल रही है।आज दिव्यांग जनो को उनकी योग्यतानुसार रोजगार के सुलभ अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है ताकि वे स्वालम्बी बन सके!ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो कर सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सके! अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस (3 दिसम्बर)पर संकल्प ले की दैनिक जीवन में दिव्यांग जनों के प्रति अपने हृदय में सहयोग एवं प्रेमभाव रखेंगे तथा अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे

 -सोमेश  उपाध्याय,बागली

मो.9893591295

(लेखक युवा चिंतक,कवि व ग्रामीण पत्रकार है!)


Share News

प्रभु श्री राम जी भूमि को मुक्त करवा कर पूनः श्री राम जी को समर्पित हो : दीपक जोशी

 देवास 23 अप्रैल (चेतना न्यूज) अयोध्या जी में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के आकार लेने के बाद संपूर्ण भारत राममय हो
Read More

मनोज राजानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित

मनोज राजानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित भोपाल 22 अप्रैल (चेतना न्यूज)मप्र सिंधु भवन ट्रस्ट
Read More

मुख्यमंत्री ने देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में किया सभा को संबोधित

विश्व में राम और कृष्ण की धरती से जाना जाता है भारत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाजापुर की भूमि राष्ट्रवादियों के
Read More

भाजपा प्रत्याशी सोलंकी 22अप्रैल सोमवार 10 बजे दाखिल करेंगे अपना नामांकन

भाजपा प्रत्याशी सोलंकी 22अप्रैल सोमवार 10 बजे दाखिल करेंगे अपना नामांकन देवास 21अप्रैल (चेतना न्यूज ) लोकसभा चुनाव
Read More

महावीर जयंति की धूम में संपूर्ण नगर हुआ महावीरमय

देवास। जियो और जिने दो का अमर संदेश देकर दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैन जगत के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर
Read More

शाहिद दिवस की श्रृंखला में स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन

देवास (chetana news) श्री कृष्णजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा
Read More

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी अधिवक्ताओं से परिचर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने व्यक्त
Read More

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More