चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

कक्षा 10वी व 12वी के एडमिट कार्ड जारी, पर......, विद्यार्थियों को स्कूल से ही मिलेंगे एडमिट कार्ड, 15 फरवरी से हैं परीक्षाएं

इन्दौर 21 जनवरी 【चेतना न्यूज़】(नवीन मौर्य) केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, इन एडमिट कार्ड को सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। खास बात यह कि एडमिट कार्ड को विद्यार्थी डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, इन्हें केवल स्कूल लॉबिन से ही डाउनलोड किया जा सकता है। सीबीएसई ने एडमिट कार्ड के साथ ही आवेदकों की सूची और सेंटर मैटेरियल भी स्कूलों को जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड के लिए लॉगिन करना होगा, इसके लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की जरुरत होगी। सीबीएसई के अनुसार यदि किसी स्कूल ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकता है, इसके लिए स्कूल को लॉगिन पेज पर जाकर रजिस्टर पेज के विकल्प पर क्लिक करना होगा। *स्कूल से ही मिलेगा एडमिट कार्ड* इस बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड स्कूल से ही मिलेगा। विद्यार्थी इसे सीधे डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, सीबीएसई ने स्वयंपाठी विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किए हैं। परीक्षा 15 फरवरी से सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी, 10 वीं कक्षा की परीक्षा 20 मार्च और 12 वीं कक्षा की परीक्षा 30 मार्च तक चलेंगी। 10 वीं कक्षा की कोर विषय की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होंगी, 26 को अंग्रेजी का पेपर होगा। इसी तरह 12 वीं कक्षा की कोर विषय की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होंगी, 27 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।


Share News

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखना

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद - ढोल धमाके के साथ वार्ड क्र. 28, 29 में किया हर
Read More

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी - विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देववासिनी के पांडाल में
Read More