चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

कोरोना की जंग को जीतने की ओर इंदौर ने बढ़ाया

एक और कदम इंदौर के दो अस्पतालों से 54 मरीजों को स्वस्थ कर किया गया डिस्चार्ज

इंदौर (ऩवीन मौर्य) 【चेतना, न्यूज】 इंदौर में कोरोना महामारी से निपटने के लिये व्यापक इंतजाम चल रहे हैं। इसी के चलते कोरोना से पीड़ित मरीजों का सफल उपचार भी लगातार जारी है। कोरोना की जंग को जीतने के लिये इंदौर ने आज एक कदम और आगे बढ़ाया है। इंदौर में आज दो अस्पतालों से 54 मरीजों को सफल उपचार के पश्चात डिस्चार्ज किया गया है। उक्त सभी डिस्चार्ज मरीज सकुशल अपने घर पहुँचे। इनमें से अरविंदो हॉस्पिटल से आज 22 तथा इण्डेक्स अस्पताल से 32 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कोरोना से स्वस्थ्य होने पर उक्त सभी मरीजों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने शासन-प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन तथा चिकित्सकों, नर्सों आदि स्टॉफ को धन्यवाद दिया। डिस्चार्ज हुये मरीजों में सभी मरीज इंदौर के हैं और इनमें अधिकांश मरीज पंचम की फैल, रूस्तम का बगीचा,शंकरगंज,नेहरु नगर, मालवा मिल,पाटनीपुरा आदि के हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से तीन जून को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार इंदौर में कुल 39 हजार 704 सेम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें से तीन हजार 633 मरीज पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 145 मरीजों की मृत्यु हुई। इंदौर में दो हजार 184 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। उक्त दिनांक तक एक हजार 304 मरीज उपचाररत थे।


Share News

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखना

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद - ढोल धमाके के साथ वार्ड क्र. 28, 29 में किया हर
Read More

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी - विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देववासिनी के पांडाल में
Read More

कैला देवी मंदिर उत्सव समिति ने सिविल लाइन चौराहे पर श्री राम कथा के आमंत्रण पत्र बाटे

देवास 9अप्रैल (चेतना न्यूज)हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर कैला देवी मंदिर समिति के
Read More