चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

गुना 5 जुलाई 【चेतना न्यूज़】 न्यायालय राधौगढ़ में जान मारने की नियत से मारपीट करने वाले आरोपीगण बुदेल सिंह पुत्र कोमल सिंह जादौन, दीवान सिंह पुत्र कोमल सिंह जादौन (यादव), शिवराज पुत्र दीवान सिंह यादव निवासीगण ग्राम तोरई मक्सूदनगढ़ को गिरफ्तार कर पेश किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री मयंक भारद्वाज एडीपीओ राधौगढ़ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गयीं जिसके आधार पर न्यायालय राधौगढ़ ने आरोपीगण को जेल भेज दिया। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि फरियादिया सजनबाई निवासी ग्राम तोरई ने अपने लड़के विशन सिंह के घायल अवस्था में थाना मक्सूदनगढ़ में उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख करायी कि दोपहर करीब 1 बजे की बात होगी मैं अपने घर पर थी कि हमारे घर के बगल में रहने वाला गोपाल सिंह यादव अपनी दीवार पर म्‍यार रख रहा था तो मैने कहा कि तुम्हारी म्यार हमारी तरफ ज्यादा निकल रही हैं जब हम मकान बनायेगे तब परेशानी आयेगी तुम इसे थोड़ी काट लो तो इसी बात पर से गोपालसिंह, बुन्देलसिंह,दीमानसिंह तथा नेपाल सिंह ने चारो के चारो मुझे मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे। मैंने गाली देने की मना की तो गोपाल सिंह ने मेरे एक डण्डा मारा जो मेरे दाहिने हाथ की कोहनी में चोट होकर खून निकल आया फिर बुन्देल सिंह तथा दीवान सिंह ने भी मेरी डण्डो से मारपीट की जिससे मेरे बाये पैर तथा पीठ में मुंदी चोटे आयीं तथा नेपाल सिंह ने मेरे जान से मारने की नियत से सर में फर्सी मारी चोट होकर खून निकल आया फिर मैं वहीं गिर गई। मुझे बचाने मेरा पति कल्याण सिंह तथा लड़की अनीता बाई आई तो तभी दीपक तथा शिवराज सिंह भी आ गये उन्होंने मेरे पति तथा लड़की की डण्डो से मारपीट कर दी जिससे उनके भी चोटे आई। बीच-बचाव के दौरान मोहन सिंह यादव एवं मेरे जेठ सुजान सिंह यादव को भी चोटे आयीं उक्त रिपोर्ट से थाना मक्सूदनगढ़ ने अपराध क्रमांक 167/2020 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अन्य आरोपी पूर्व से जेल में बंद है मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल एडीपीओ गुना


Share News

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखना

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद - ढोल धमाके के साथ वार्ड क्र. 28, 29 में किया हर
Read More

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी - विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देववासिनी के पांडाल में
Read More

कैला देवी मंदिर उत्सव समिति ने सिविल लाइन चौराहे पर श्री राम कथा के आमंत्रण पत्र बाटे

देवास 9अप्रैल (चेतना न्यूज)हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर कैला देवी मंदिर समिति के
Read More