चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

गुना 5 जुलाई 【चेतना न्यूज़】 न्या‍यालय जिला गुना में जेएमएफसी के न्यायालय में शादी करने नाम पर 77 हजार ठगने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर पेश किया गया था। जिसमे एक और आरोपी केवल अहिरवार पुत्र फुस्या अहिरवार निवासी रामपुर बमौरी जिला गुना को गिरफ्तार कर पेश किया गया।प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्रीमति डॉली गुप्ता एडीपीओ गुना द्वारा वीडियो कॉन्फ्रे सिंग के माध्यम से की गयीं जिसके आधार पर न्यायालय ने जेल भेज दिया। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि फरियादी माखन धाकड़ ग्राम कलोरा ने रिपोर्ट लेख करायी कि करीबन 20 दिन पूर्व मेरे पिताजी स्वामी धाकड़ ने केवल अहिरवार निवासी ग्राम से मेरे शादी के संबंध को लेकर नवीन पाटिलकर और हेमंत पाटिलकर निवासी अशोकनगर से संपर्क किया। जिन्होंने नेहा बावरे नाम महिला से उसका विवाह कराने का वादा किया। इस काम के लिए केवल ने नेहा बावरे को 77 हजार रूपए सौंप दिए। लेकिन रूपए मिलने के बाद ही तीनों आरोपी शादी कराने में अनाकानी करने लगे। बार-बार कहने पर वह शादी के लिए राजी नहीं हुए तो केवल को शक हुआ। इसके बाद उसने अपने स्त्रोतो से पता किया तो पता चला कि नेहा बावरे निवासी सागर पहले से शादी-शुदा हैं। उक्त रिपोर्ट पर से थाना फतेहगढ़ ने अपराध क्रमांक 154/2020 धारा 420 भादवि में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल एडीपीओ गुना


Share News

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी अधिवक्ताओं से परिचर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने व्यक्त
Read More

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More