चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

विदिशा 27 सितम्बर 【चेतना न्यूज़】 विशेष न्यायालय अनु. जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अधीन विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीमती माया विश्वनाथ ने आरोपी पुष्पा बाई पत्नी मेंबर सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी बंटी नगर विदिशा की जमानत याचिका खारिज की। मीडिया सेल प्रभारी साकेत गोयल ने घटना के संबंध में बताया पीड़िता जिसकी उम्र घटना के समय 17 वर्ष की थी। घटना दिनांक के 2 साल पूर्व से अपनी उसकी बहन के यहां विदिशा में रहती थी। लोहंगी निवासी विदिशा का अभिषेक अहिरवार उसकी दीदी क्या आता जाता रहता था। तभी उसकी दोस्ती अभिषेक से हो गई। वह दोनों विदिशा में साथ रहने लगे फिर बासौदा चले गए। बासौदा में दो तीन माह किराए से रहने के बाद वे दोनों विदिशा आ गए। वहां दोनों आरोपी पुष्पा के मकान में किराए से रहते थे। वह पीड़िता को पता चला कि जहां वे किराए से रहती है। वहां गलत काम होता है। पीड़िता जब भी घर छोड़कर जाना चाहती थी। तभी उसे अकेला समझ कर डरा धमका कर अभियुक्त अभिषेक उसे वेश्यावृत्ति में शामिल नहीं होने पर बदनाम करने की धमकी दी और वेश्यावृत्ति कराने लगा। आरोपी पुष्पा बाई की और से अभियुक्त अभिषेक सौदा तय करते थे और उसे जबरदस्ती धंधा करवाने के लिए ले जाते थे। आरोपी पुष्पा बाई और अभियुक्त अभिषेक के द्वारा पीड़िता से करीब एक, डेढ़ वर्ष तक वेश्यावृत्ति करवाई गई। घटना की सूचना दिनांक 29.8.2020 को देहात बासौदा विदिशा में दी गई। जिस पर से अभियुक्त के विरुद्ध अपराध क्रमांक 462/2020 के तहत भा द बि की धारा 363, 366-A, 370, 376(2), 34 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 3/4, 5/6 तथा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम की धारा 3(2)(V), 3(2)(va) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी को विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी एक्ट) के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उक्त प्रकरण में विशेष लोक अभियोजक श्री इंद्र प्रकाश मिश्रा जी द्वारा तर्क प्रस्तुत किया गया की अवयुक्तगण के द्वारा वेश्यावृत्ति के जरिए अयस्क बालिका को पैसा लेकर अन्य लोगों के पास भेजा गया, जहां कई लोगों के द्वारा पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया। नाबालिक से किए गए अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत निरस्त किए जाने का अनुरोध किया गया। अभियोजन की ओर से पक्ष सुनने के बाद आरोपी की जमानत न्यायालय द्वारा निरस्त की गई। साकेत गोयल मीडिया सेल प्रभारी, जिला विदिशा


Share News

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी अधिवक्ताओं से परिचर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने व्यक्त
Read More

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More