चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

राजगढ/खिलचीपुर 28 सितम्बर 【चेतना न्यूज़】माननीय न्यायालय जेएमएफसी खिलचीपुर ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने वाले अभियुक्त पवन सिंह गुर्जर पिता भैरूलाल, भैरूलाल गुर्जर पिता रामसिंह, बादामबाई पति भैरूलाल सर्व निवासी भोजपुर जिला राजगढ की जमानत खारिज कर जेल भेज दिया है। इस प्रकरण शासन की ओर से सहायक जिला लोक अभियेाजन अधिकारी श्री मथुरालाल ग्वाल द्वारा न्यायालय के समक्ष तर्क प्रस्तुत कर जमानत का विरोध किया गया है। अभियोजन मीडिया प्रभारी श्री आशीष दुबे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि थाना भोजपुर पुलिस को दिनांक 13 सितम्बर 2020 को सूचना मिली की ग्राम भोजपुर में एक महिला की कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई है। मुखबिर की सूचना पर बताये गये स्थान पर तश्दीक की गई थी। जिसके उपरांत मर्ग क्रमांक 33/20 धारा 174 जाफौ पंजीबद्ध किया गया। मृतिका ममताबाई का पीएम करवाया गया जिसके बाद शव सुपुर्दगी पर घर वालों को सौंपा गया था। मृतिका के परिजनों के कथन लेख किये गये जिसमें उन्होंने बताया था कि उसके ससुराल वाले उस पर दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। मृतिका का पति पवन उसे ताने देकर उसके साथ मारपीट भी करता था। पुलिस ने सम्पूर्ण मर्ग जांच में पाया था कि मृतिका ममताबाई ने उसके पति पवन सिंह गुर्जर, सास बादामबाई व उसके ससुर भैरूलाल द्वारा लगातार की जा रही दहेज की मांग से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित होकर आत्महत्या की है। आरोपीगण पवनसिंह गुर्जर, बादामबाई, एवं भैरूलाल पर अपराध क्रमांक 291/2020 धारा 304बी, 498ए, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।


Share News

प्रभु श्री राम जी भूमि को मुक्त करवा कर पूनः श्री राम जी को समर्पित हो : दीपक जोशी

 देवास 23 अप्रैल (चेतना न्यूज) अयोध्या जी में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के आकार लेने के बाद संपूर्ण भारत राममय हो
Read More

मनोज राजानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित

मनोज राजानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित भोपाल 22 अप्रैल (चेतना न्यूज)मप्र सिंधु भवन ट्रस्ट
Read More

मुख्यमंत्री ने देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में किया सभा को संबोधित

विश्व में राम और कृष्ण की धरती से जाना जाता है भारत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाजापुर की भूमि राष्ट्रवादियों के
Read More

भाजपा प्रत्याशी सोलंकी 22अप्रैल सोमवार 10 बजे दाखिल करेंगे अपना नामांकन

भाजपा प्रत्याशी सोलंकी 22अप्रैल सोमवार 10 बजे दाखिल करेंगे अपना नामांकन देवास 21अप्रैल (चेतना न्यूज ) लोकसभा चुनाव
Read More

महावीर जयंति की धूम में संपूर्ण नगर हुआ महावीरमय

देवास। जियो और जिने दो का अमर संदेश देकर दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैन जगत के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर
Read More

शाहिद दिवस की श्रृंखला में स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन

देवास (chetana news) श्री कृष्णजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा
Read More

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी अधिवक्ताओं से परिचर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने व्यक्त
Read More

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More