चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

रीवा 24 नवम्बर【 चेतनान्यूज़】 थाना सोहागी का अप0क्र0 75/2020, भादवि0 की धारा 452, 377 एवं पाॅक्सो की धारा 3/4 के अंतर्गत अवयस्क बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी प्रवीण कुमार मिश्रा पिता रामकैलाश उम्र-19 वर्ष, थाना सोहागी, जिला रीवा म0प्र0 का माननीय न्यायालय- जेएमएफसी त्योंथर, जिला रीवा द्वारा जमानत आवेदन निरस्त कर जेल भेजा गया। मीडिया प्रभारी मो0 अफजल खान, एडीपीओ रीवा द्वारा बताया गया कि दिनांक 18.11.2020 को शाम लगभग 04ः00 बजे फरियादी का लडका अपने घर पर अकेला सो रहा था। तभी आरोपी प्रवीण कुमार मिश्रा सूना घर देखकर घर के अन्दर घुस आया और फरियादी के लड़के के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। घटना से फरियादी का लड़का बहुत डर गया था और परिजनों के आने पर सारी घटना बताई। फरियादी ने उक्त घटना की रिपोर्ट थाना सोहागी में लेख कराई। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र एवं आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले में आरोपी के अधिवक्ता ने जमानत आवेदन पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए यह तर्क दिया कि आरोपी को झूठा फसाया गया है और आरोपी को जमानत का लाभ देते हुए रिहा किये जाने का निवेदन किया। शासन की ओर से सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री धीरज सिंह, तहसील-त्योंथर जिला रीवा द्वारा अपने तर्क प्रस्तुत किये गये और जमानत आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि अप्राकृतिक कृत्य एक गंभीर प्रकृति का अपराध है यदि आरोपी को जमानत का लाभ दिया गया तो उसके हौसले और भी बुलंद होगे। अभियोजन के तर्को से सहमत होते हुए माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त कर जेल भेजने का आदेश दिया। मो0 अफजल खान मीडिया प्रभारी जिला रीवा (म0प्र0)


Share News

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More