चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

देवास, 06 फरवरी 21【चेतनान्यूज़】 डॉक्टर एस. के. सरल ने मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेशानुसार आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। डॉ. एस. के. सरल पूर्व में भी देवास जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रुप में उनका धार स्थानांतरण होने के पश्चात पुन: देवास में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पदभार ग्रहण करने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात डॉ एस. के. सरल ने प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले से मिलकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवास के पद पर उपस्थिति की जानकारी देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। डॉक्टर एस के सरल ने पदभार ग्रहण करने के तत्काल पश्चात जिला चिकित्सालय देवास का निरीक्षण किया एवं कायाकल्प तथा अन्य चिकित्सा सेवा संबंधित जानकारी सिविल सर्जन डॉ अतुल बिड़व‌‌‌ई एवं आर. एम. ओ. डा. एम. एस. गौसर से प्राप्त करते हुए कायाकल्प कार्य निर्धारित मानक अनुसार करने के लिए निर्देशित किया। डॉ सरल ने सिविल सर्जन एवं आर. एम. ओ. को निर्देशित किया कि कायाकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष प्रयास कर कमियों को दूर करते हुए जिला चिकित्सालय को प्रदेश में प्रथम लाया जाए, जिससे कि कायाकल्प के अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से जिला चिकित्सालय को और अधिक आधुनिक संसाधनों से परिपूर्ण किया जाकर उन्नयन किया जा सके। सिविल सर्जन व समस्त चिकित्सक स्टाफ को यह भी निर्देशित किया कि सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को सहज सुलभ व समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं जिला चिकित्सालय में गुणवत्तापूर्ण मिल सके।


Share News

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखना

शंखद्वार से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान का शंखनाद - ढोल धमाके के साथ वार्ड क्र. 28, 29 में किया हर
Read More

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी

भारतीय संस्कृति सशक्त ओर समृद्धशाली- श्री सोलंकी - विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देववासिनी के पांडाल में
Read More

कैला देवी मंदिर उत्सव समिति ने सिविल लाइन चौराहे पर श्री राम कथा के आमंत्रण पत्र बाटे

देवास 9अप्रैल (चेतना न्यूज)हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर कैला देवी मंदिर समिति के
Read More