चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

सोहन राठौर बने युवा प्रकोष्ठ के देवास जिला अध्यक्ष

देवास 10 फरवरी21 【चेतनान्यूज़】 कांटाफोड़। समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के सामाजिक जीवन में बदलाव लाकर हमें उसे भी साधन संपन्ना बनाना है, तभी उसकी आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक उन्नाति हो सकेगी। समाज के नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व के साथ पूर्ण न्याय करते हुए समाज की उन्नाति में अपना योगदान प्रदान करें तभी समाज का सच्चा विकास होगा। यह बात रतलाम के जोधाबाघ गार्डन में आयोजित प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा युवा प्रकोष्ठ के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद राठौर एवं प्रांतीय सभा प्रदेश अध्यक्ष शम्भु दयाल राठौर ने कही। साथ ही युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश राठौर ने कहा कि समाज के युवाओं को समाज के लिए हर समय अग्रसर रहना है। और समाज के प्रति जागरूक रहकर कार्य करना है। रतलाम के जोधा बाग गार्डन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पूरे प्रदेश से राठौर समाजजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। देवास जिले से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी पहुंचे। उक्त ऐतिहासिक कार्यक्रम कोषाध्यक्ष मनोज कुमार बोराणा रतलाम द्वारा आयोजित किया गया था। सर्वप्रथम राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सोहन राठौर कांटाफोड़ को क्षत्रिय राठौर युवा प्रकोष्ठ में देवास जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने अपने पद पर शपथ ग्रहण की। इस दौरान इस अवसर पर महामंत्री राजेन्द्र सिंह भदोरिया, देवास जिला संयोजक विक्रम सिंह परमार, मनोज राठौर हाटपिपल्या, मुकेश राठौर, महेश राठौर खातेगांव, हरिओम राठौर, अवधेश राठौर, उपस्थित थे। फोटो: रतलाम में युवा प्रकोष्ठ शपथ ग्रहण समारोह में देवास जिला अध्यक्ष सोहन राठौर को नियुक्ति पत्र देते प्रदेश अध्यक्ष शम्भुदयाल राठौर युवा प्रदेश अध्यक्ष राकेश जी, जिलासंयोजक विक्रम सिंह परमार


Share News

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More