चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित

देवास 7 मार्च【 चेतनान्यूज़】आज केंद्र और राज्य सरकारों ने जनता के लिएकई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना,प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री कन्यादान और लाड़ली लक्ष्मी जैसी अनेकों योजनाएं हैं, जिनका लाभ प्रत्येक घर के किसी न किसी व्यक्ति को अवश्य मिल रहा होगा। इसलिये बूथ अध्यक्ष पार्टी के प्रवक्ता बनकर जनता के बीच जाएं और अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए काम करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को देवास में जिले के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुये कही। श्री शर्मा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष अपने आपको सामान्य कार्यकर्ता न मानें। आप पार्टी की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आप भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने का काम तो कर ही रहे हैं, उसके साथ ही आप देश के लिये भी काम कर रहे हैं। जीत के लिए जुट जाएं बूथ अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष श्रीशर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘ बूथ जीता तो चुनाव जीता’ , ‘ मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र को लेकर काम करती है। बूथ सशक्तीकरण के इस अभियान में आज देवास जिले के 269 बूथ अध्यक्षों को भी इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि मेरे बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की ही जीत होगी और किसी पार्टी की नहीं। इसलिये आज से अपने बूथ को सशक्त बनाने का संकल्प लें और आने वाले नगर निगम के चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिये जुट जाएं। हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान हैः हितानंद जी बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार को लेकर काम करती है। सरकार बनाना हमारा उद्देश्य नहीं है। हमारा मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करना है। हमारी पार्टी भारत को केन्द्र में रखकर काम करती है। उन्होंने कहा कि हमारी विकास यात्रा जिन संकल्पों को लेकर चली थी,आज उन संकल्पों को हम पूरा कर रहे हैं। आप जैसे कार्यकर्ताओं की बदौलत देश आज सक्षम हाथों में है। आज धारा 370 जैसा कलंक नहीं है। भगवान राम जी के भव्यमंदिर का निर्माण प्रारंभ हो गया है। अब हमें भारत को भव्य बनाने का कार्य करना है। इस अवसर पर उज्जैन के संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया, सांसद महेन्द्र सोलंकी, विधायक गायत्रीराजे पवार, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर,भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल आदि ने भीसंबोधित किया। इस अवसर पर सहित बूथ और मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 【विद्वतजन सम्मेलनमें पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष】 भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीशर्मा ने मल्हार स्मृति मंदिर सभाग्रह में विद्वतजन सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रबुद्धजन, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन से जुड़े वरिष्ठ नागरिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी महिला-पुरूष उपस्थित थे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक विधायक गायत्री राजे पवार ने आगामी समय में देवास में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम के चुनाव में पिछले 5 वर्षों में क्या किया है और आने वाले5 वर्ष में क्या करेंगे, इसके लिए एक मैप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि देवास शहर को माडल शहर बनाना है। विकास कार्यों के लिए व्यापारी, उद्योगपति, डॉक्टर, इंजीनियर, समाजसेवी व वरिष्ठ नागरिकों से सुझाव लिए, ताकि मालूम पड़ सके कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए विकास की सोच क्या-क्या है और क्या किया जा सकता है। लोगों के सुझाव को लेकर नगर निगम के चुनाव घोषणा पत्र बनाया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि जो लोग अभी सुझाव नहीं दे सके हैं वह ई मेल और व्हाट्सएपके माध्यम से भी शहर को मॉडल शहर बनाने के लिए सुझाव भेज सकते हैं। इस अवसर पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री जीतेंद्र लिटोरिया,प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, सांसद महेंद्र सोलंकी, विधायक गायत्रीराजे पवार, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, मनोहर भाले, अभिमन्यु पाटिल आदि उपस्थित थे। (प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष राजू बोड़ाना के घर किया भोजन) देवास। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को देवास प्रवास के दौरान देवास नगर के दुर्गा नगरमंडल के बूथ अध्यक्ष राजू बोड़ाना के घर उनके साथ भोजन किया। भाजपा जिलाप्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्रीहितानंद , प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्रपाराशर, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, विधायक श्रीमती गायत्री देवी पवार, संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया, जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने भी भोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष के अपने घर में आकर भोजन करने से राजू बोड़ाना के पूरे परिवार ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त की। श्री बोड़ाना देवास नगर के दुर्गा नगर मंडल के वार्डनंबर 22 के बूथ क्रमांक 107 के बूथ अध्यक्ष हैं।


Share News

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More