चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

देवास जुलाई 21【चेतना न्यूज़】 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की गिरफ्तारी के विरोध में शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला शहर महामंत्री संजय रेकवाल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि 11 जुलाई 2021 को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह सहित अन्य सैकड़ो लोग भोपाल के गोविन्द पुरा औधोगिक क्षेत्र की भूमि आर. एस. एस से जुड़े लघु उद्योग भारती को देने के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन देकर स्मरण कराना चाहते थे कि उक्त जमीन स्वयं शिवराज सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर के द्वारा उक्त भूमि पर पौधरोपण कर जमीन पार्क को आवंटित की थी। उक्त भूमि पर लगे पेड़ों को काटने का विरोध करने पर पुलिस ने आर. एस. एस के इशारे पर बर्बरता पूर्ण कार्यवाही करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसी तरह म.प्र. के विभिन्न क्षेत्रों में अपने हकों की मांग तथा भ्रष्टाचार व अत्याचार के खिलाफ बोलने वालों पर झूठे प्रकरण दर्ज किये जाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया जा रहा हैं। वही दूसरी ओर भाजपा के लोगों द्वारा सरेआम कानून तोडऩे के बाद भी किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन की उक्त कार्यप्रणाली संविधान विरोधी होने के साथ-साथ पक्षपातपूर्ण है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश में अन्य क्षेत्रों में कांग्रेसजनो पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए झूठे प्रकरणो को खारिज किया जाए तथा दोषियों पर कार्यवाही की जाए। ज्ञापन का वाचन नंदकिशोर पोरवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, शहर अध्यक्ष मनोज राजानी , राजवीर सिंह बघेल, शौकत हुसैन, राजेंद्र सिंह बेस, जितेन सिंह गोड, दिग्विजय सिंह झाला, लुकमान अली, डॉ रितेश शर्मा, पंकज वर्मा, अनिल गोस्वामी, शाहिद खान, जयप्रकाश मालवीय, अनुपम टोप्पो, अशोक चौहान, बनेसिंह अस्ताया, महेश मालवीय, दिलीप रेकवाल, रूपेश बामनिया, पुरुषोत्तम जाटवा सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Share News

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी अधिवक्ताओं से परिचर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने व्यक्त
Read More

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More