चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

देवास3 अक्टूम्बर 【चेतनान्यूज】 रविवार को प्रेस क्लब देवास के चुनाव स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर भवन में संपन्न हुए। निर्वाचन के लिए अभिभाषक संघ अध्यक्ष मनोज हेतावल, वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना वारसी ने चुनाव अधिकारी तथा सहायक के रूप में अभिभाषक जीवनसिंह कराड़ा ने भूमिका निभाई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें प्रेस क्लब के पूर्व सचिव स्व. हिमांशु राठौड़ बाबा की पुण्यतिथि पर सभी सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें आदर्श राष्ट्रवादी पैनल ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष सहित दो कार्यकारिणी सदस्य मैदान में उतारे। वहीं अध्यक्ष पद के लिए दो दो स्वतंत्र उम्मीदवार व उपाध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र उम्मीदवार मैदान में रहे। नाम वापसी के बाद प्रेस क्लब के निर्वाचन में सचिव चेतन राठौड़, संयुक्त सचिव शैलेंद्र अड़ावदिया, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी व कार्यकारिणी सदस्य कमल अहिरवार, खुमानसिंह बैस निर्विरोध निर्वाचित हुए। इन पांचों पदों पर अन्य कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था। मुख्य मुकाबला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए था। मतदान प्रक्रिया में कुल 53 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी अतुल बागलीकर, चेतन नाथ योगी एवं सौरभ सचान मैदान में थे। जिसमें से बागलीकर को 35, योगी को 11 व सचान को 7 मत प्राप्त हुए, इस तरह अतुल बागलीकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला शेखर कौशल व राजेंद्र चौरसिया के बीच था, जिसमें कौशल को 37 व चौरसिया को 16 मत प्राप्त हुए। इस तरह शेखर कौशल उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन पश्चात चुनाव अधिकारी मनोज हेतावल, मुन्ना वारसी व जीवनसिंह कराड़ा एवं आदर्श राष्ट्रवादी पैनल संयोजक अनिलराजसिंह सिकरवार ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। मतगणना परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों व प्रेस क्लब के सदस्यों ने विजयी जुलूस निकाला, जो खेड़ापति मंदिर पहुंचा, जहां पूजन पश्चात सभी प्रत्याशी मैनाश्री कॉम्प्लेक्स स्थित श्री गणेश मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन लाभ लिया। विजय प्रत्याशियों का स्वागत विनोद जैन, हेमंत शर्मा, दिलीप मिश्रा, अरविंद त्रिवेदी, तरुण मेहता, श्रीकांत उपाध्याय, अमिताभ शुक्ला, जगदीश सेन, विजेंद्र उपाध्याय, ललित शर्मा, डॉ. अनिल जोशी, अशोक पटेल, खूबचंद मनवानी, एहतेशाम कुरैशी, राजेश मालवीय, नितिन गुप्ता, असलम खान, अरविंद टेलर, आनंदसिंह ठाकुर, अकरम शेख, दिनेश टेलर, अरविंद चौकसे, राजेश पाठक, डॉ. मुकेश पांचाल, शाकिर अली दीप, शकील खान, अमित बागलीकर, अमित व्यास, जितेंद्र शर्मा, मयूर व्यास, रूपेश मेहता, डॉ. रईस कुरैशी, गिरीश गोयल, दुर्गेश शर्मा, कैलाश चौहान, डी शाह, सुरेश जायसवाल, तनवीर शेख, वरुण राठौर, पिन्ना सिंह आदि ने स्वागत किया। अंत में आभार अरुण परमार ने माना।


Share News

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी अधिवक्ताओं से परिचर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने व्यक्त
Read More

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More