चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

किन्नर के जीवन पर बनी रही फिल्म 'मिस्टेकन ब्यूटी' -

भोपाल के कलाकार आएंगे नजर

- 6 दिन भोपाल में ही चलेगी फिल्म की शूटिंग

भोपाल 12 दिसम्बर【 चेतना न्यूज़】 किन्नर समाज का अहम हिस्सा है लेकिन समाज इन्हें स्वीकार नहीं करता। इन्हीं के जीवन की परेशानियों को फिल्म 'मिस्टेकन ब्यूटी' में दिखाया गया है। इस फिल्म में शहर के ख्यात रंगकर्मी आलोक चटर्जी लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में गोदान और समीक्षा भटनागर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग भोपाल की विभिन्न लोकेशन पर अगले 6 दिनों तक चलेगी। फिल्म का निर्देशन भोपाल के ही मुजाहिद सिद्दकी कर रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन ईरा प्रोडक्शन हाउस कर रहा है। फिल्म के राइटर आदाम बलोच हैं। डायरेक्टर मुजाहिद ने बताया कि हम अक्सर समाज में किन्नरों के संघर्ष को देखते रहते हैं। इसी को देख मैंने इस पर एक स्क्रिप्ट लिखी। करीब एक घंटे की इस फिल्म को देश-विदेश के फिल्म समारोह में भेजा जाएगा। किन्नरों से मिलकर किरदार को जाना फिल्म में किन्नर का रोल कर रहीं समीक्षा ने बताया कि इस रोल के लिए मैं किन्नरों से मिली। उनकी जीवनशैली को समझा। जैसे एक महिला या पुरुष को अपनी खूबसूरती पर प्राउड होता है। उस तरह किन्नर में भी अंदरूनी खूबसूरती होती है। समाज उसे नहीं देखता और उन्हें नकार देता है। फिल्म में भी दिखाया जाएगा कि एक दम्पति के घर एक लड़की का जन्म होता है। बाद में उन्हें पता चलता है कि लड़की नहीं किन्नर है तो वे उसे नकार देते हैं। किन्नर गुरु के रूप में नजर आएंगे आलोक आलोक चटर्जी ने बताया कि मैं फिल्म में किन्नर गुरु का रोल कर रहा हूं। फिल्म ये मैसेज देती है किन्नर भी आम स्त्री-पुरुष जैसे हर काम को करने में सक्षम है। बस, समाज ही उन्हें मौका नहीं देता। मजबूरी में उन्हें सेक्स वर्कर बनना पड़ता है। फिल्म में हीरो का किरदार निभा रहे गोदान ने बताया कि प्यार में सिर्फ भावनाएं महत्व रखती हैं। प्यार एक किन्नर से भी किया जा सकता है। जैसे फिल्म में हीरो को एक किन्नर से प्रेम हो जाता है।


Share News

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी

हमें नकारात्मक ताकतों को परास्त करना है-श्री सोलंकी अधिवक्ताओं से परिचर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने व्यक्त
Read More

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More