चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

प्रेस क्लब देवास द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित

स्व.राजेश पवार हमेशा हमारी यादों में दिलों में जीवित रहेंगे

देवास【 चेतना न्यूज़】देवास प्रेस जगत ने अपने एक होनहार, कर्मठ, मेहनती पत्रकार साथी स्वर्गीय राजेश पवार को असमय खो दिया है। उन्हें आसानी से भुलाना किसी के लिए भी सम्भव नही है। अपने साथी को याद करते हुए प्रेस क्लब देवास द्वारा मंगलवार को शाम 5 बजे मल्हार स्मृति मंदिर सभाकक्ष में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। सभा मे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मनोज राजानी, पुलिस विभाग से सीएसपी विवेक सिह चौहान, जनसंपर्क अधिकारी आनंद गुप्ता, अभिभाषक संघ से चंद्रपाल सिह सोलंकी, शिक्षा जगत से मकसूद सर, खेल जगत से श्रीकांत उपाध्याय, संस्था सिद्धि विनायक भक्त मंडल से प्रदीप चौधरी, जैन समाज से विजय जैन, कवि जगत से जगदीश सेन सहित लोगो से अपने शब्दों से स्व.पवार को श्रद्धा सुमन अर्पित की। प्रेस क्लब द्वारा परिवार की सहायता हेतु सहियोग/सम्मान राशि एकत्रित की गयी। श्रद्धांजलि सभा मे स्व.पवार के दोनों बड़े भाई,दोनों बच्चे (बेटा,बेटी) सहित राजनेता,अधिकारी,समाजसेवी व देवास के मीडिया जगत के साथीगण उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी क्लब सचिव चेतन राठौड़ द्वारा दी गई। सहियोग करने वाले महानुभवों के नाम जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से चार लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई यह राशि स्व.पवार की धर्मपत्नी आरती पवार को सौपी जाएगी। देवास कलेक्टर द्वारा 51000 की सहायता,भाजपा संगठन द्वारा 21000, गुप्त दान 21000, प्रदीप चौधरी 11000(आने वाले चार वर्षों तक 11000 प्रतिवर्ष पुण्यतिथि पर देगे),गौरव जैन,नवीन सोलंकी 11000, विकास जयसवाल 11000, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान 10000, एडवोकेट ज्ञान कौर छाबड़ा 11000, मनीष सोलंकी 5000, रितेश त्रिपाठी 5000, दीपेश कानूनगो 5100, विजय जैन 5000, धर्मेंद्र चौधरी (राजोदा) 5000, संजय दायमा 5000, आदित्य दुबे 5000, शाहिद अली 5000, गुप्त दान 5000 सहित समाजसेवियों व मीडिया जगत के पत्रकार साथियों द्वारा सहियोग के रूप में राशि प्रदान की गई।प्रेस क्लब द्वारा राशि एकत्रित कर परिजनों को सौपी जाएगी।


Share News

ट्राफिक डीएसपी को एएसपी बनने पर दी बधाई

देवास। मस्जिद ए मोहम्मदी मुस्लिम पंचायत वार्ड क्र. 44 की ओर से सदर निसार शाह एवं हामिद मंसूरी एवं इरफान मंसूरी
Read More

राम ने सत्ता के लिए राज नहीं किया सत्ता में धर्म के साथ रामराज्य स्थापित किया -साध्वी ऋतुम्भरा दीदी मां

देवास 17 अप्रैल( चेतना न्यूज) चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिवस राम नवमी के
Read More

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क देवास 16 (चेतना न्यूज)चैत्र नवरात्र की
Read More

हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवास15अप्रैल (चेतना न्यूज) लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को शंखद्वार से हर
Read More

साध्वी ऋतुम्भरा जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी शिष्या साध्वी सत्यप्रिया कराएंगी श्रीराम कथा का अमृत पान

देवास 15अप्रैल (चेतना न्यूज) प्रेस वार्ता में साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि
Read More

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन

लेखक मोहन वर्मा की पुस्तक कनाडा सफरनामा फटे में टांग का विमोचन भाषा को बचाते हुए कला के संस्कार अगली पीढ़ी को
Read More

हमारे लिए संविधान किताब नहीं एक पवित्र ग्रंथ श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जयंती

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज )भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जो लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है कह रहे हैं कि मोदी जी की
Read More

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंत

देवास 14 अप्रैल( चेतना न्यूज) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव
Read More