चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

सैन फ्रांसिस्को, 3 फरवरी (चेतना न्यूज़ )| गूगल के फलते-फूलते विज्ञापन कारोबार के बूते अल्फाबेट इंक ने साल 2017 की चौथी तिमाही में 32.32 अरब डॉलर का राजस्व हासिल किया है, जो साल-दर-साल आधार पर 24 फीसदी अधिक है। साल 2016 की समान तिमाही में कंपनी ने 26.06 अरब डॉलर का राजस्व हासिल किया था। ट्रैफिक अधिग्रहण लागत (याहू, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी इंटरनेट कंपनियों द्वारा सहयोगी वेबसाइटों को ट्रैफिक भेजने के लिए किया जानेवाला भुगतान) घटाने के बाद कंपनी का राजस्व 25.87 अरब डॉलर रहा है। 

कुल मिलाकर साल 2017 में अल्फाबेट का राजस्व 110.9 अरब डॉलर रहा, जोकि साल-दर-साल आधार पर 23 फीसदी अधिक है। 

अल्फाबेट के मुख्य वित्तीय अधिकारी रुथ पोरट ने गुरुवार देर रात एक बयान में कहा, "हमारी पूरे साल की कारोबारी आय हमारी ताकत को मजबूती प्रदान करती है और इसके साथ ही हम नए रोमांचक व्यवसायों में दीर्घकालिक लाभ के लिए निवेश जारी रखेंगे।"

समीक्षाधीन तिमाही में अल्फाबेट का मुनाफा 6.84 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 5.33 अरब डॉलर था। 

2017 की चौथी तिमाही में गूगल का क्लाउड कारोबार और हार्डवेयर राजस्व 4.69 अरब डॉलर रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 3.4 अरब डॉलर था।

गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने निवेशकों से मुलाकात के दौरान कहा कि गूगल का क्लाउड कारोबार अब हर तिमाही में एक अरब डॉलर से ज्यादा राजस्व प्राप्त कर रहा है। 

पिचाई ने कहा, "गूगल क्लाउड प्लेटफार्म दुनिया में सबसे तेजी बढ़ती प्रमुख सार्वजनिक क्लाउड प्रदाता है।"
 


Share News

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 176 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 30 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 176.27 अंकों की
Read More

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 732 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

सेंसेक्स में 732 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

विदेशी मुद्रा भंडार में आई 1.3 अरब डॉलर की कमी

मुंबई, 5 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 28 सितंबर 2018 को समाप्त हुए सप्ताह में 1.26 अरब डॉलर की
Read More

शेयर बाजारों में गिरावट, निफ्टी 11,000 से नीचे लुढ़का (राउंडअप)

मुंबई, 3 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त बिकवाली के दबाव में मंदी का माहौल छाने के
Read More

शेयर बाजार : वैश्विक संकेत तय करेंगे चाल

मुंबई, 16 सितंबर (चेतना न्यूज़)| निवेशकों की नजर अगले सप्ताह वैश्विक संकेतों पर रहेगी, इसके अलावा डॉलर के खिलाफ रुपये
Read More

मानव विकास सूचकांक में भारत ने किया 1 स्थान का सुधार

नई दिल्ली,14 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| देश में जारी असमानताओं के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
Read More

देश का निर्यात अगस्त में 19.21 फीसदी बढ़ा (राउंडअप)

नई दिल्ली, 14 सितंबर (चेतना न्यूज़)| देश से होनेवाले निर्यात में अगस्त में 19.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है, जो कि 27.84 अरब
Read More

रुपये में गिरावट रोकने को आरबीआई के दखल से विदेशी पूंजी भंडार घटा (लीड-1)

मुंबई, 17 अगस्त (चेतना न्यूज़)| डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपये को थामने के लिए देश के केंद्रीय बैंक द्वारा किए
Read More