चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

नई दिल्ली, 8 मार्च (चेतना न्यूज़)| अर्थव्यवस्था में हाल में दिखे बढ़त के मद्देनजर देश का प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में 7.44 लाख करोड़ रुपये रहा है, जोकि वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि की तुलना में 19.5 फीसदी अधिक है। वित्त मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। मंत्रालय ने बताया कि फरवरी तक वित्त वर्ष 2017-18 के लिए संशोधित अनुमान का 74.3 फीसदी कर संग्रह हुआ है, जोकि 10.05 लाख करोड़ रुपये है। बयान में कहा गया, "2017 के अप्रैल से 2018 के फरवरी तक सकल संग्रहण (रिफंड लौटाने से पहले) में 14.5 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 8.83 लाख करोड़ रुपये रही। जबकि रिफंड की रकम 1.39 लाख करोड़ रुपये है।" मंत्रालय ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में कॉरपोरेट कर संग्रहण की वृद्धि दर 19.7 फीसदी रही है, जबकि निजी आयकर की वृद्धि दर 18.6 फीसदी रही है। इस संबंध में, अगले वित्त वर्ष का बजट प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी के प्रभाव के साथ राजकोषीय घाटे में वृद्धि की घोषणा की थी। सरकार ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का 3.5 फीसदी निर्धारित किया था, जो कि 5.95 लाख करोड़ रुपये के बराबर है।


Share News

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 176 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 30 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 176.27 अंकों की
Read More

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 732 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

सेंसेक्स में 732 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 12 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 732.43 अंकों की
Read More

विदेशी मुद्रा भंडार में आई 1.3 अरब डॉलर की कमी

मुंबई, 5 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 28 सितंबर 2018 को समाप्त हुए सप्ताह में 1.26 अरब डॉलर की
Read More

शेयर बाजारों में गिरावट, निफ्टी 11,000 से नीचे लुढ़का (राउंडअप)

मुंबई, 3 अक्टूबर (चेतना न्यूज़)| भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त बिकवाली के दबाव में मंदी का माहौल छाने के
Read More

शेयर बाजार : वैश्विक संकेत तय करेंगे चाल

मुंबई, 16 सितंबर (चेतना न्यूज़)| निवेशकों की नजर अगले सप्ताह वैश्विक संकेतों पर रहेगी, इसके अलावा डॉलर के खिलाफ रुपये
Read More

मानव विकास सूचकांक में भारत ने किया 1 स्थान का सुधार

नई दिल्ली,14 सितम्बर (चेतना न्यूज़)| देश में जारी असमानताओं के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
Read More

देश का निर्यात अगस्त में 19.21 फीसदी बढ़ा (राउंडअप)

नई दिल्ली, 14 सितंबर (चेतना न्यूज़)| देश से होनेवाले निर्यात में अगस्त में 19.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है, जो कि 27.84 अरब
Read More

रुपये में गिरावट रोकने को आरबीआई के दखल से विदेशी पूंजी भंडार घटा (लीड-1)

मुंबई, 17 अगस्त (चेतना न्यूज़)| डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपये को थामने के लिए देश के केंद्रीय बैंक द्वारा किए
Read More