चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

मुंबई, 21 मार्च (chetnanews)। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के संगीत की प्रशंसा की है।

लता ने कहा, "मुझे हमेशा उनकी फिल्मों के संगीत अच्छे लगे हैं। इससे पहले, इस्माइल दरबारजी संगीत बनाते थे। अब भंसालीजी अपना संगीत बना रहे हैं, जो बहुत अच्छी चीज है।"

गायिका का मानना है कि किसी फिल्मकार को अपनी फिल्मों में आवश्यक संगीत की गुणवत्ता को समझने के लिए खुद संगीतकार होना चाहिए।

उन्होंने कहा, "भंसाली में गुणवत्ता है। उन्हें संगीत, गीत और भारतीय शास्त्रीय विरासत और संस्कृति का गहरा ज्ञान है।"

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि भंसाली के पास संगीत की समझ है, जो राज साहब (राज कपूर) की तरह तीक्ष्ण है। राज साहब एक पूर्ण संगीतकार थे। उन्होंने तबला, हार्मोनियम और पियानो बजाया। उन्होंने गीत बनाए और पेशेवर पाश्र्वगायकों से पहले उन्हें खुद अपनी आवाज में गाया।"

उन्होंने कहा, "वह अपनी फिल्मों में आसानी से संगीत बना सकते थे। लेकिन, उन्होंने अपनी फिल्मों में संगीत का श्रेय लेने का निर्णय नहीं किया।"

लता मंगेशकर के मुताबिक, यहां एक दूसरा फिल्मकार है, जो राज कपूर की संगीत समझ का प्रतिद्वंद्वी बन सकता है।

लता ने भंसाली की 'पद्मावत' के बारे में कहा कि फिल्म का 'घूमर' गीत 'घूमर' नृत्य शैली को पुनर्जीवित कर रहा है।

उन्होंने कहा, "दीपिका पादुकोण का 'घूमर' नृत्य देखने के बाद दुनियाभर में लोग इस पर झूम रहे हैं।"
 


Share News

मैं सबको बेनकाब कर दूंगी : कंगना

मुंबई, 9 फरवरी (chetnanews)| फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' की सफलता के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि इस फिल्म
Read More

बेटी को चुनाव का अधिकार है : रहमान

मुंबई, 9 फरवरी (chetnanews) ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने अपनी बेटी के एक समारोह में नकाब पहनने को लेकर ट्रोलर्स को
Read More

घर के काम में पुरुषों का हाथ बंटाना कुछ अनोखा नहीं : पत्रलेखा

मुंबई, 9 फरवरी (chetnanews)| अभिनेत्री पत्रलेखा का कहना है कि पुरुषों का घर के कामों में हाथ बंटाना कोई अनोखी बात नहीं है।
Read More

मैं साधारण कलाकार हूं : अमिताभ बच्चन

मुंबई, 9 फरवरी (chetnanews)| दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्हें उस वक्त थोड़ी शर्म सी आई थी जब उन्हें 'स्टार
Read More

मेरा रिश्ता काम के साथ : कार्तिक आर्यन

मुंबई, 9 फरवरी (chetnanews)| अभिनेता कार्तिक आर्यन की बॉलीवुड में और बॉलीवुड से बाहर बहुत सारी महिला प्रशंसक हैं, और उनके
Read More

गानों को आइटम सॉन्ग का टैग नहीं देना चाहिए : मलाइका

मुंबई, 8 फरवरी (chetnanews)| अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा का कहना है कि बॉलीवुड गानों को आइटम सॉन्ग के रूप में वर्णित नहीं
Read More

ड्वेन जॉनसन ने ऑस्कर 2019 की मेजबानी न करने की वजह बताई

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (chetna)| अभिनेता ड्वेन जॉनसन का कहना है कि उन्हें इस साल ऑस्कर की मेजबानी के लिए संपर्क किया गया
Read More

विधु विनोद चोपड़ा 'एक लड़की..' गाने को फिर से बनाने को तैयार नहीं थे : संगीतकार

मुंबई, 8 फरवरी (chetnanews)| सोनम कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' ना केवल एलजीबीटीक्यू समुदाय
Read More

सोनू सूद ने दिवंगत पिता के लिए लिखा भावुक पोस्ट

मुंबई, 8 फरवरी (chetnanews)| अभिनेता सोनू सूद ने अपने पिता शक्ति सूद की दूसरी पुण्यतिथि पर एक भावुक पोस्ट लिखा और दूसरों
Read More