चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

भोपाल, 6 नवंबर (chetnanews)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल व अन्य स्थानों पर सोमवार सुबह सुहावनी रही। इस दौरान हल्की ठंड के बीच धूप सुकून देने वाली रही। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, सोमवार सुबह मौसम सुहावना रहा, हवाओं में घुली ठंडक सिहरन पैदा करने वाली रही। बीते 24 घंटों में कई स्थानों के तापमान में भी गिरावट आई है।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.4 डिग्री, ग्वालियर का 15 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा।


Share News