चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

भोपाल, 3 नवंबर (चेतना न्यूज़)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। राज्य में सबसे कम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस छिंदवाड़ा में दर्ज किया गया। 

राज्य में गुरुवार की सुबह पिछले दिनों के मुकाबले ठंडी रही। मौसम साफ होने से धूप खिली रही है, जो सुहावनी लगी। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख उत्तरी हो चला है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड का असर बढ़ा है। न्यूनतम तापमान छिंदवाड़ा जिले में दर्ज किया गया, जहां तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रह सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ सकता है। 

राज्य में मौसम का मिजाज बदल रहा है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 14़.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15.4 डिग्री , ग्वालियर का 14.4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Share News