बनारस से एकदम नजदीक हैं ये हिल स्टेशन, गर्मियों की छुट्टियों में बनाएं फैमिली ट्रिप का प्लान

बच्चों की गर्मियों की छुट्टी शुरु हो चुकी है। ऐसे में गर्मी का कहर भी जारी है, ताबड़तोड़ गर्मी पड़ रही है। अगर आप भी गर्मी से बचना चाहते हैं तो इन हिल स्टेशन पर जरुर जाएं। वाराणसी के आसपास घूमने के लिए कोई ठंडी जगह देख रहे हैं , तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आइए जानते हैं इन प्लेसेस या हिल स्टेशनों के बारे में जिन्हें आप वाराणसी उत्तर प्रदेश के आसपास देख सकते हैं।मसूरीयह हिल स्टेशन पहाड़ों की रानी के नाम से प्रसिद्ध है। मसूरी समुद्र तल से लगभग 6561 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मसूरी यात्रा के दौरान आप अपने परिवार के साथ शिवालिक पर्वतमाला और दून घाटी के रहस्यमय दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। इस हिल स्टेशन पर आपको आरामदायक कैफे, बेहतरीन होटल, चर्च और बाजारों का चहल-पहल देख सकते हैं। नैनीतालकुमाऊं क्षेत्र में एक हिमालयी रिसॉर्ट शहर, नैनीताल, नैनी झील के आसपास स्थित है। यह हिल स्टेशन वाराणसी के सबसे नजदीकी हिल स्टेशनों में से एक है। यहां पर आप नैना देवी के दर्शन भी कर सकते हैं। वहीं, आप यहां नैनी झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं। यहां पर कई सुंदर नजारे का मजा ले सकते हैं। मुक्तेश्वरउत्तर प्रदेश के सबसे नजदीक हिल स्टेशनों में से एक है मुक्तेश्वर। मुक्तेश्वर समुद्र तल से 7,122 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक आकर्षक गांव है। नैनीताल से लगभग 50 किमी दूर है मुक्तेश्वर। यहां पर लोकप्रिय मुक्तेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।अल्मोड़ाअल्मोड़ा पुराने ओक और पाइंस ट्री से घिरा हुआ है। अल्मोड़ा में पुराने मंदिरों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हिमालय के मनोरम दृश्यों पर गर्व करता है। यहां पर चौक बाजार, कारखाना बाजार और सबसे फेमस , 200 साल पुराना लाल बाजार काफी प्रसिद्ध है।कौसानीबनारस के नजदीक सबसे मशूहर हिल स्टेशन की तलाश कर रहे हैं, तो आप कौसानी जा सकते हैं। यहां शहर के जीवन की हलचल से दूर एक बेहतरीन प्लेस है। कौसानी आपको त्रिशुल, पंचचूली और नंदा देवी जैसी हिमालय की चोटियों के रहस्यमयी दृश्यों का मजे लें सकते हैं।लैंसडाउनलैंसडाउन उत्तराखंड का एक ऐसा हिल स्टेशन है जो आत्मा को सुकून देने वाला है।  यहां पर नीले देवदार के पेड़ों, गहरे ओक के जंगलों और शक्तिशाली पहाड़ों के आसपास का आनंद लेता है। रानी खेतहिमालय की लहरदाप पहाड़ियों और शानदार सदाबहार सुंदर दृश्य आपके मन को लुभा देगी। यह सेब के बागों से घिरा और अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए, यह घास का मैदान अपने शांत वातावरण और नंदा देवी चोटी के मनोरंजक दृश्यों के लिए जाना जाता है।

May 29, 2024 - 17:38
 0  30
बनारस से एकदम नजदीक हैं ये हिल स्टेशन, गर्मियों की छुट्टियों में बनाएं फैमिली ट्रिप का प्लान
बच्चों की गर्मियों की छुट्टी शुरु हो चुकी है। ऐसे में गर्मी का कहर भी जारी है, ताबड़तोड़ गर्मी पड़ रही है। अगर आप भी गर्मी से बचना चाहते हैं तो इन हिल स्टेशन पर जरुर जाएं। वाराणसी के आसपास घूमने के लिए कोई ठंडी जगह देख रहे हैं , तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आइए जानते हैं इन प्लेसेस या हिल स्टेशनों के बारे में जिन्हें आप वाराणसी उत्तर प्रदेश के आसपास देख सकते हैं।
मसूरी
यह हिल स्टेशन पहाड़ों की रानी के नाम से प्रसिद्ध है। मसूरी समुद्र तल से लगभग 6561 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मसूरी यात्रा के दौरान आप अपने परिवार के साथ शिवालिक पर्वतमाला और दून घाटी के रहस्यमय दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। इस हिल स्टेशन पर आपको आरामदायक कैफे, बेहतरीन होटल, चर्च और बाजारों का चहल-पहल देख सकते हैं। 
नैनीताल
कुमाऊं क्षेत्र में एक हिमालयी रिसॉर्ट शहर, नैनीताल, नैनी झील के आसपास स्थित है। यह हिल स्टेशन वाराणसी के सबसे नजदीकी हिल स्टेशनों में से एक है। यहां पर आप नैना देवी के दर्शन भी कर सकते हैं। वहीं, आप यहां नैनी झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं। यहां पर कई सुंदर नजारे का मजा ले सकते हैं। 
मुक्तेश्वर
उत्तर प्रदेश के सबसे नजदीक हिल स्टेशनों में से एक है मुक्तेश्वर। मुक्तेश्वर समुद्र तल से 7,122 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक आकर्षक गांव है। नैनीताल से लगभग 50 किमी दूर है मुक्तेश्वर। यहां पर लोकप्रिय मुक्तेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
अल्मोड़ा
अल्मोड़ा पुराने ओक और पाइंस ट्री से घिरा हुआ है। अल्मोड़ा में पुराने मंदिरों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हिमालय के मनोरम दृश्यों पर गर्व करता है। यहां पर चौक बाजार, कारखाना बाजार और सबसे फेमस , 200 साल पुराना लाल बाजार काफी प्रसिद्ध है।
कौसानी
बनारस के नजदीक सबसे मशूहर हिल स्टेशन की तलाश कर रहे हैं, तो आप कौसानी जा सकते हैं। यहां शहर के जीवन की हलचल से दूर एक बेहतरीन प्लेस है। कौसानी आपको त्रिशुल, पंचचूली और नंदा देवी जैसी हिमालय की चोटियों के रहस्यमयी दृश्यों का मजे लें सकते हैं।
लैंसडाउन
लैंसडाउन उत्तराखंड का एक ऐसा हिल स्टेशन है जो आत्मा को सुकून देने वाला है।  यहां पर नीले देवदार के पेड़ों, गहरे ओक के जंगलों और शक्तिशाली पहाड़ों के आसपास का आनंद लेता है। 
रानी खेत
हिमालय की लहरदाप पहाड़ियों और शानदार सदाबहार सुंदर दृश्य आपके मन को लुभा देगी। यह सेब के बागों से घिरा और अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए, यह घास का मैदान अपने शांत वातावरण और नंदा देवी चोटी के मनोरंजक दृश्यों के लिए जाना जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow