चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 10 अप्रैल (chetnanews)| भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों को छठे दिन मंगलवार को मलेशिया को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 

भारत ने गोल्ड कोस्ट हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में मलेशिया को 2-1 से हारया। 

भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने तीसरे और 44वें मिनट में गोल किए जबकि मलेशिया के लिए फैजल सारी ने 16वें मिनट में एक मात्र गोल किया। हरमनप्रीत ने दोनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किए। 

भारत ने मैच की शानदार शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही बढ़त ले ली। मैच के तीसरे मिनट में ही भारत ने मलेशिया के घेरे में जगह बनाई और पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसपर हरमनप्रीत ने गोल करते हुए भारत को 1-0 से आगे कर दिया।

गोल खाने के बाद भी मलेशिया दबाव में नहीं आई और उसने कई बार भारतीय रक्षापंक्ति की परीक्षा ली। वो हालांकि अपने प्रायसों को अंजाम नहीं दे सकी और पहले क्वार्टर का अंत भारत के पक्ष में 1-0 से हुआ।

दूसरे क्वार्टर में हालांकि वो बराबरी करने में सफल रही। मलेशिया के लिए यह गोल फैजल सारी ने किया। फैजल के पास गेंद आई और वो उसे लेकर अकेले आगे बढ़ दिए। उन्होंने आसानी से वन-टू-वन में भारत के गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को मात देते हुए बराबरी का गोल किया। 

अगले ही मिनट भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत के हिस्से दूसरा गोल नहीं आया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में मलेशियाई खेमे में आक्रमण के जो प्रयास किए वो अंजाम तक नहीं पहुंच सके। दूसरे क्वार्टर का अंत 1-1 की बराबरी पर हुआ।

तीसरे क्वार्टर के आखिरी पलों में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत ने गोल करते हुए भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी।

इस बढ़त को भारत ने आखिरी क्वार्टर तक कायम रखा और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 


Share News

कराते एसोसिएशन ऑफ देवास की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, विक्रमसिंह पवार बने अध्यक्ष

देवास18 मार्च( चेतना न्यूज) कराते एसोसिएशन ऑफ देवास के सर्वसम्मति से विक्रम सिंह पवार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Read More

फायनल मुकाबले में पुलिस एकादश ने सीए को हराया पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने दी ट्राफी

फायनल में पुलिस का धमाकेदार प्रदर्शन, ट्राफी पर किया कब्जा फायनल मुकाबले में पुलिस एकादश ने सीए को हराया पुलिस
Read More

क्रिकेट रोचक मुकाबले में जीती टीम पत्रकार इलेवन

क्रिकेट रोचक मुकाबले में जीती टीम पत्रकार इलेवन - पुलिस और पत्रकार इलेवन के बीच हुआ मैत्री मुकाबला - पुलिस कप्तान
Read More

अंतिम पंघाल ओलंपिक क्वालीफाई करने से सिर्फ एक कदम दूर : कृपाशंकर विश्नोई

कृपाशंकर विश्नोई: बधाई भारत की अंतिम पंघाल सीरियल विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई अंतिम
Read More

दिग्गज पहलवान कृपाशंकर ऐशियाई खेल कुश्ती के लिए विशेषज्ञ कमेंटेटर के रूप में सोनी टीवी से जुड़ेंगे

मुंबई 15 सितम्बर (चेतना न्यूज़ ) इस वर्ष हांगझोऊ मैं होने वाले एशियाई खेलों का 19वां संस्करण है, और इसकी मेजबानी चीन
Read More

कुश्ती कोच अनुप मलिक विदेश में देंगे ट्रेनिंग

कुश्ती कोच अनुप मलिक विदेश में देंगे ट्रेनिंग SAI के फॉरेन एक्सपोजर टूर के लिए पूरे भारत से 19 पहलवानों का चयन नई
Read More

चेतना न्यूज़ बर्थडे विशेष

देवास - 01/08/2023 【चेतना न्यूज़】-- रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सचिव श्री प्रेम चंद लोचब जी को जन्मदिन की बहुत बहुत
Read More

भारत की अश्वनी बिश्नोई ने जॉर्डन में चल रही U15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

भारत की अश्वनी बिश्नोई ने जॉर्डन में चल रही U15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता देवास 14 जुलाई 【चेतना
Read More

13वीं पुण्यतिथि पर कुश्ती गुरु चन्दगीराम जी को दी श्रद्धांजलि

13वीं पुण्यतिथि पर कुश्ती गुरु चन्दगीराम जी को दी श्रद्धांजलि नई दिल्ली 29 【चेतना न्यूज़】गुरुवार यमुना किनारे,
Read More