चेतना न्यूज़

  खबरों का सच

नई दिल्ली, 5 जून (chetnanews)| अनुभवी टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और सानिया मिर्जा 19 अगस्त से शुरू हो रहे एशियाई खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। भांबरी को अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की चयन समिति ने इसलिए छूट दे दी है क्योंकि उन्हें साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के मुख्य ड्रॉ में शामिल किया गया है। 

वहीं 2002 से हर एशियाई खेलों में कम से कम एक पदक जीतने वाली सानिया गर्भवती होने के कारण खेलों के आने वाले संस्करण में नहीं खेल पाएंगी। 

यहां सोमवार को हुई चयन समिति की बैठक में पुरुष टीम में रामकुमार रामनाथन, प्रजनेश गुणेस्वरण, सुमित नागल, रोहन बोपन्ना, दिविज शरण और वरिष्ठ खिलाड़ी लिएंडर पेस को शामिल किया गया है। 

पेस 2006 के बाद पहला बार एशियाई खेलों में उतरेंगे। 2006 में उन्होंने महेश भूपति के साथ पुरुष युगल में स्वर्ण पदक और मिश्रित युगल में सानिया के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।

पेस ने एशियाई खेलों में कुल आठ पदक जीते हैं। 44 साल के पेस का यह आखिरी एशियाड हो सकता है। वह एशियाई खेलों में सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से हैं। 

पेस पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ी बना सकते हैं जबकि मिश्रित युगल में अंकिता रैना के साथ दिख सकते हैं। 

एकल वर्ग में भारत का दारोमदार वर्ल्ड नंबर-121 रामकुमार के कंधों पर होगा। महिला युगल में अंकिता और करमान कौर थंडी पहली पसंद होंगी जबकि प्रथना थोमबारे और प्रंजला यादलापल्ली भी युगल में जोड़ी बना सकती हैं। 

इन चार खिलाड़ियों के अलावा रुतुजा भोसले, रिया भाटिया को भी टीम में जगह मिली है। 

जीशान अली और अंकिता भांबरी को क्रमश: पुरुष और महिला टीम को कोच नियुक्त किया गया है। 
 


Share News

कराते एसोसिएशन ऑफ देवास की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, विक्रमसिंह पवार बने अध्यक्ष

देवास18 मार्च( चेतना न्यूज) कराते एसोसिएशन ऑफ देवास के सर्वसम्मति से विक्रम सिंह पवार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Read More

फायनल मुकाबले में पुलिस एकादश ने सीए को हराया पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने दी ट्राफी

फायनल में पुलिस का धमाकेदार प्रदर्शन, ट्राफी पर किया कब्जा फायनल मुकाबले में पुलिस एकादश ने सीए को हराया पुलिस
Read More

क्रिकेट रोचक मुकाबले में जीती टीम पत्रकार इलेवन

क्रिकेट रोचक मुकाबले में जीती टीम पत्रकार इलेवन - पुलिस और पत्रकार इलेवन के बीच हुआ मैत्री मुकाबला - पुलिस कप्तान
Read More

अंतिम पंघाल ओलंपिक क्वालीफाई करने से सिर्फ एक कदम दूर : कृपाशंकर विश्नोई

कृपाशंकर विश्नोई: बधाई भारत की अंतिम पंघाल सीरियल विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई अंतिम
Read More

दिग्गज पहलवान कृपाशंकर ऐशियाई खेल कुश्ती के लिए विशेषज्ञ कमेंटेटर के रूप में सोनी टीवी से जुड़ेंगे

मुंबई 15 सितम्बर (चेतना न्यूज़ ) इस वर्ष हांगझोऊ मैं होने वाले एशियाई खेलों का 19वां संस्करण है, और इसकी मेजबानी चीन
Read More

कुश्ती कोच अनुप मलिक विदेश में देंगे ट्रेनिंग

कुश्ती कोच अनुप मलिक विदेश में देंगे ट्रेनिंग SAI के फॉरेन एक्सपोजर टूर के लिए पूरे भारत से 19 पहलवानों का चयन नई
Read More

चेतना न्यूज़ बर्थडे विशेष

देवास - 01/08/2023 【चेतना न्यूज़】-- रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सचिव श्री प्रेम चंद लोचब जी को जन्मदिन की बहुत बहुत
Read More

भारत की अश्वनी बिश्नोई ने जॉर्डन में चल रही U15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

भारत की अश्वनी बिश्नोई ने जॉर्डन में चल रही U15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता देवास 14 जुलाई 【चेतना
Read More

13वीं पुण्यतिथि पर कुश्ती गुरु चन्दगीराम जी को दी श्रद्धांजलि

13वीं पुण्यतिथि पर कुश्ती गुरु चन्दगीराम जी को दी श्रद्धांजलि नई दिल्ली 29 【चेतना न्यूज़】गुरुवार यमुना किनारे,
Read More